रांची। नये साल में मौसम फिर करवट बदलने जा रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट है। इस बीच प्रदेश में सर्दी और बढ़ेगी। गुरुवार से ही कई जिलों में आसमान में बादल नजर आने लगे हैं। 7 जनवरी तक कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने कहा है कि मौसम साफ होने के बाद बड़ी तेजी से तापमान गिरेगा और सर्दी और ज्यादा बढ़ेगी।

गढ़वा, पलामू, चतरा व लातेहार में हल्के मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। यह बारिश पश्चिमी विक्षोभ के कारण देखी जाएगी। वहीं, पूरे राज्य में आंशिक बादल छाए रहेंगे. इस वजह से न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। मौसम विभाग ने आज राज्य के उत्तर -पश्चिम भाग के कुछ हिस्सों में वज्रपात की संभावना जाहिर की है। इसे लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है। आज राज्य के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहने का अनुमान है।

अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक होने का अनुमान लगाया गया है। वहीं राज्य में कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा नजर आ रहा है। मौसम केंद्र के अनुसार गढ़वा, पलामू, चतरा व लातेहार में अच्छी खासी वज्रपात की आशंका है. जिसे देखते हुए लोगों को चेतावनी दी गई है कि वह इस समय कोई सुरक्षित स्थान का शरण लें. वहीं, अन्य जिलों में ऐसा कोई अलर्ट जारी नहीं की गई है.वहां स्थिति सामान्य रहेगी। यह बारिश पश्चिमी विक्षोभ के कारण देखी जाएगी. वहीं, पूरे राज्य में आंशिक बादल छाए रहेंगे. इस वजह से न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. जिससे शाम के वक्त ठंड से थोड़ी राहत की संभावना है.

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...