गिरिडीह: बगोदर थाना क्षेत्र के घाघरा कॉलेज के पास मंगलवार को आईआरबी जवानों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं, 12 से अधिक जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

मृतक जवान की पहचान विकास भगत के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में घायलों को बगोदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। हालांकि, 4 जवानों को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि बस गिरिडीह से गढ़वा जा रही थी।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...