रांची। झारखंड के 57 स्टेशनों को वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाया जाएगा। इसके बाद थर्ड टर्म में और स्टेशनों को वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संकल्प लेंगे।

देश में 1300 स्टेशन को वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाया जा रहा है। अगले चरण में 1500 और स्टेशनों को वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाया जाएगा। झारखंड को एक विकसित राज्य बनाना है।

इन स्टेशनों को बनाया जाए गा हाईटेक

वर्ल्ड क्लास स्टेशनों में बालसिरिंग, बानो, बरकाकाना, बासुकीनाथ, बागा, बोकारो स्टील, चाईबासा, चक्रधरपुर, चांडिल, चंद्रपुरा, डालटनगंज, देवघर, दुमका, धनबाद, गमरिया, गढ़वा, गढ़वा टाउन, गिरीडीह, घाट​शिला, गोविंदपुर, गोड्डा, हटिया, हजारीबाग रोड, जामताड़ा, जपला, जसीडीह, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, मध़ुपुर, मनोहरपुर, मुरी जंकशन, गोमो, नगर उटारी, नामकुम, पाकुड़, पारसनाथ, पिस्का, खरसावां, राजमहल, रामगढ़ कैंट और रांची स्टेशन सहित अन्य स्टेशन शामिल हैं।

यह जानकारी रेल मंत्री अ​श्विनी वैष्णव ने रांची रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों को दी। वे ओडिशा में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद टाटानगर से रांची स्टेशन के बीच पदा​धिकारियों के संग विंडो इंस्पेक्शन किया। इसके बाद रांची एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...