रांची। केंद्र सरकार की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने आम बजट पेश कर रेल बजट में 2.4 लाख करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। रेल बजट में केंद्र सरकार ने झारखंड के लिए 4559 करोड़ का प्रावधान किया है। अधिक से अधिक आबादी को रेल से कवर करने के लक्ष्य के साथ सरकार की पहली प्राथमिकता रेलवे के आधारभूत संरचना को मजबूत करने को लेकर है।

आपको बता दें कि इस प्रावधान में वर्षों से लंबित बंडामुंडा – रांची रेल लाइन को डबलिंग के लिए ₹309 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया हैं। रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने रेल मंडल के पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में यह बात कही। उन्होंने कहा कि अब तक का सबसे ज्यादा पूंजीगत व्यय इस बार रेल बजट में किया गया है।

झारखंड में इन प्रोजेक्ट पर खर्च होगी राशि

जनजातीय गौरव कॉरिडोर- 284 करोड़

कोडरमा तिलैया न्यू लाइन- 275 करोड़

तिरुपति जसीडीह- 151.5 करोड़

चित्र बासुकीनाथ- 100 करोड़

हंसडीहा गोंडा- 55.1 करोड़

झाझा बतिया- 50 करोड़

कोडरमा रांची- 45 करोड़

गया बोध गया चतरा गया नातेसर- 22

गया डाल्टनगंज भाया रफीगंज- 20 करोड़

रामपुरहाट-मंदार हिल वाया दुमका विथ न्यू एमएम फॉर रामपुर मुराराई 29.48 किलो मी) थर्ड लाइन 11.3 करोड़

गोड्डा-पाकुड़- 1 करोड़

पारसनाथ-मधुबन गिरिडीह न्यू लाइन 0.01 करोड़

लाइन डबलिंग के लिए राशि (करोड़ में)
थर्ड लाइन धनबाद सोननगर- 450

रमणा-सिंगरौली- 412.8

बंडामुंडा रांची लाइन डबलिंग- 309

खड़गपुर आदित्यपुर थर्ड लाइन- 300

जीएमओ डाउन ट्रेन के लिए फ्लाइओवर- 125

आरओआर गढ़वा रोड फ्लाइओवर- 90

लोधणा और पिस्का बाइपास हटिया रांची वीथ वाइ कनेक्शन- 60

भोजुडीहग टलगोरिया धनबाद चंद्पुरा लाइन के डायवर्जन के रूप में- 60

टालगोरिया बोकारो एन केबिन सेक्शन आद्रा डिवीजन- 2

चांडिल अनारा बर्नपुर निमडीह, उरमा, तमना, छारा और बगलिया स्टेशन लूप लाइल के साथ- 15

मधुपुर बाइपास लाइन- 15

रांची रोड पतरातू- 10

मनोहरपुर बोंडामांडा थर्ड लाइन 30 किमी- 8

साहेबगंज पीरपैंठी- 6.2

गढ़वा रोड रमणा- 4

चक्रधरपुर गोइलकेरा थर्ड लाइन- 3.2

दनिया रांची रोड- 1.5

राज खरसावा चक्रधरपुर थर्ड लाइन- 1

जारंगडीह दनिया पैच डबलिंग- 1

न्यू लाइन फॉर एनर्जी कॉरीडोर -284 करोड़

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...