गर्व: अंडर 15 बैडमिंटन प्रतियोगिता में गोड्डा के प्रिंस का हुआ चयन…वार्ड पार्षद प्रितम ने शगुन देकर किया विदा


गोड्डा वार्ड पार्षद प्रितम गाडिया ने राष्ट्रीय बेंडमिंटन प्रतियोगिता मे चुने गये वार्ड 06 के प्रिंस कुमार को 5000 रुपये शगुन के रुप मे देकर गोड्डा रेलवे स्टेशन से बिदाई देकर जीत की कामना की।
वार्ड पार्षद प्रितम गाडिया ने कहा यह वार्ड 06 के लिये गौरव का पल है की अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता मे प्रिंश का चयन हुआ है,और आशा करते है की प्रिंस विजेता बनकर लौटे।अगर प्रिंस कप लेकर लौटते है तो उनका स्वागत वह स्वयं गाजे बाजे के साथ करेंगें।
यहीं नही प्रिंस अंडर 15 की नेशलन प्रतियोगिता के लिये कल धनबाद मे ट्रायल देगा और अगर वहां उनका चयन होता है तो वह 15 वर्ष वर्ग के नैशनल बैडमिंटन प्रतियोगिता मे भी हिस्सा लेंगे।
मौके पर,प्रिंस के पिता अनिल पंडित,कोच सौरव कुमार,रानु राणा,चुन्ना पंडित,मुकुंद मंडल,गुलशन कुमार आदी लोग उपस्थित थे।

Related Articles

close