राष्ट्रपति को आया हार्ट अटैक : घर के फर्श पर गिरे मिले

ग्लोबल न्यूज । राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन की cardiac arrest हुआ है। इस खबर के बाद विश्व भर में हड़कंप मचा दी है।पिछले साल रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें राष्ट्रपति पुतिन फर्श पर गिरे हुए नजर आ रहे थे।

इस तस्वीर में यह दावा किया जा रहा था कि पत्रकारों को जवाब देने के बाद उन्हें हार्ट अटैक आया। लेकिन बाद में यह खबर गलत निकली। लेकिन अब खबर आ रही है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के स्वास्थ्य को लेकर कई महीनों से चल रही कयासों के बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा है। कई प्राइवेट टेलीग्राम चैनल ग्रुप जो रूस से जुड़ी ख़बरें बाहर निकालते रहते हैं उन्होंने ही अपने एक पोस्ट में यह दावा किया है।

इस टेलीग्राम चैनल की खबर को कई बड़े मीडिया समूहों ने छापा है। मिली जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को रविवार 22 अक्टूबर की रात करीब 9 बजकर 5 मिनट पर अपने बेडरूम के फर्श पर खाने-पीने की चीजों के पास में गिरा हुआ पाया गया। जब पुतिन वहां गिरे तो फर्श से टकराने की आवाज आई जिसे सुनने के बाद उनके सुरक्षाकर्मियों उस कमरे में पहुंचे। अभी इस मामले पर ज्यादा अपडेट नहीं सामने आई है।

Related Articles

close