रांची। राष्ट्रपति बनने के बाद दूसरी बार द्रौपदी मुर्मू झारखंड आयेगी। ट्रिपल आईडी के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति शामिल होने के लिए 25 मई को रांची आयेगी। दीक्षांत में बीटेक और एमटेक के 2019-23 के करीब 120 विद्यार्थियों को डिग्री दी जा जायेगी। जानकारी के मुताबिक इस दौरान राष्ट्रपति झारखंड हाईकोर्ट के नये भवन के उद्घाटन समारोह में 24 मई को शामिल होंगी।

भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआइ) के न्यायमूर्ति डीवाइ चंद्रचूड़ और केंद्रीय कानून व न्याय मंत्री किरेन रिजिजू के भी इस कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। हाईकोर्ट की न्यू ग्रीन बिल्डिंग 72 एकड़ में फैली हुई है. यह सुप्रीम कोर्ट से लगभग साढ़े तीन गुना बड़ी है।

इधर मिली जानकारी के मुताबिक समारोह में बीटेक के 2 ब्रांच कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के टॉपर विद्यार्थियों के बीच एक-एक गोल्ड और एक-एक सिल्वर मेडल दिया जायेगा। एमटेक दो ब्रांच- कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विद स्पेशलाइजेशन इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ईसीसी विद स्पेशलाइजेशन इन एंबेडेड सिस्टर एंड आईओटी- के टॉपरों के बीच एक-एक गोल्ड मेडल बंटेगा।

इसके अलावा एक बेस्ट गर्ल स्टूडेंट मेडल, एक इंस्टीट्यूट मेडल और एक बेस्ट स्टूडेंट शील्ड प्रदान किया जाएगा। राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियां जारी है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...