राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची रांची, सीएम और राज्यपाल ने किया स्वागत, उलिहातू पहुंच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

रांची: सीएम हेमंत सोरेन का ट्वीट-धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के शुभ अवसर पर माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का झारखण्ड की धरती पर हार्दिक अभिनंदन और जोहार।
उलिहातू में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को खूंटी जिला के उलिहातू स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर धरती आबा को श्रद्धांजलि दी. पूरे देश में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी धरती आबा बिरसा मुंडा को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी।








