मिनटों में तैयार करें हेल्दी और टेस्टी डिश…5 अद्भुत फायदे जो बदल देंगे आपकी रसोई
Prepare healthy and tasty dishes in minutes...5 amazing benefits that will change your kitchen

अगर आप हेल्दी और स्वादिष्ट डिश की तलाश में हैं, तो Chicken Salad Recipe आपके लिए परफेक्ट है। यह प्रोटीन और जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर है, जो मसल्स स्ट्रेंथ, हड्डियों की मजबूती और वजन नियंत्रण में मदद करता है। हल्की और पौष्टिक यह सलाद नाश्ते, लंच या शाम के स्नैक्स में आसानी से शामिल किया जा सकता है।
आवश्यक सामग्री
उबला हुआ चिकन – 2 कप (छोटे टुकड़ों में कटा)
खीरा – 1 कप (बारीक कटा)
टमाटर – 1 कप (बारीक कटा)
सलाद पत्ता – 1 कप (कटा हुआ)
गाजर – 1/2 कप (कद्दूकस की हुई)
प्याज – 1 (पतले स्लाइस में कटा)
दही या मेयोनीज – 1/2 कप
नींबू का रस – 1 बड़ा चम्मच
काली मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
नमक – स्वादानुसार
बनाने की आसान विधि
चिकन को उबालकर छोटे टुकड़ों में काट लें।
एक बाउल में खीरा, टमाटर, गाजर, प्याज और सलाद पत्ता मिलाएं।
इसमें चिकन डालें और हल्का मिक्स करें।
ड्रेसिंग के लिए दही/मेयोनीज में नींबू का रस, काली मिर्च और नमक डालकर फेंटें।
इस ड्रेसिंग को सलाद पर डालकर अच्छे से मिलाएं।
थोड़ी देर फ्रिज में रखें और ठंडा-ठंडा सर्व करें।
चिकन सलाद खाने के फायदे
मांसपेशियों को मजबूत बनाता है
हड्डियों की मजबूती बढ़ाता है
पेट लंबे समय तक भरा रखता है
वजन घटाने में सहायक है
विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर है









