भारत में जल्द ही लॉन्च होने जा रहा है POCO F5 , जानिए कौन से हैं फीचर्स जो बनाएगा इसे बेहद खास

भारत में जल्द ही Poco F5 को लॉन्च किया जा सकता है। अनुमान है कि इसमें स्नैपड्रैगन 7+ जेन 2 एसओसी, 8 जीबी रैम और एंड्रॉइड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम शामिल हो सकते हैं। हाल ही में पोको इंडिया हेड, हिमांशु टंडन ने इसके भारत आने का संकेत दिए हैं। टंडन ने ट्विटर पर आगामी हैंडसेट को पांच शब्दों के साथ वर्णित किया जो ‘F’ अक्षर से शुरू होते हैं। उन्होंने पहले ही पुष्टि कर दी थी कि ब्रांड का अगला स्मार्टफोन दो रैम और स्टोरेज विकल्पों – 8GB + 256GB और 12GB + 256GB में लॉन्च होगा। आइए इसके बारे जान लेते हैं।
कंपनी प्रमुख ने ट्विटर पर पोको के आगामी हैंडसेट के बारे में संकेत दिए हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए आने वाले हैंडसेट को ‘F’ अक्षर से शुरू होने वाले पांच शब्दों में फास्ट, फाइन ट्यून्ड, फीयरलेस, फैंटास्टिक और फ्यूचरिस्टिक बताया है।
आगामी फोन के लिए Android 13, 8GB रैम और स्नैपड्रैगन 7+ Gen 2 SoC होने का अनुमान लगाया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि Poco F5 5G के स्पेसिफिकेशन Redmi Note 12 Turbo जैसे ही हो सकते हैं।
इसके लॉन्च की संभावित तारीख 9 मई रखी गई है और इसकी कीमत 35000 रखी गई है।









