रांची. गर्मी के मौसम में स्कूल एक-डेढ़ महीने के लिए बंद हो जाते हैं. इस वजह से बच्चे व अभिभावकों का आना-जाना अपने नानी घर या दादी घर लगा रहता है. इसके साथ ही अच्छे खासे तादाद में इस मौसम में परीक्षा या फिर एडमिशन के लिए विद्यार्थी भी एक राज्य से दूसरे प्रदेश के  चक्कर काटते हैं. इस भीड़-भाड़ को देखते हुए रेलवे के द्वारा कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने का निर्णय लिया गया है.

इसी क्रम में रांची-बरकाकाना-गढ़वा रोड-डेहरी ऑन सोन-सासाराम-पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते विशाखपट्टणम और बनारस के बीच एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन 08588/08587 विशाखपट्टणम-बनारस-विशाखपट्टणम समर स्पेशल चलाने का निर्णय लिया गया है. यह स्पेशल ट्रेन विशाखपट्टणम से 19 अप्रैल से 17 मई तक सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को तथा बनारस से 20 अप्रैल से 18 मई तक सप्ताह के प्रत्येक गुरूवार को परिचालित की जायेगी.

गाड़ी संख्या 08588 विशाखपट्टणम-बनारस समर स्पेशल विशाखपट्टणम से बुधवार को 12.30 बजे खुल कर गुरूवार को 02.55 बजे रांची, 05.30 बजे बरकाकाना, 07.30 बजे लातेहार, 08.30 बजे डालटनगंज, 09.25 बजे गढ़वा रोड, 11.20 बजे डेहरी ऑन सोन, 11.38 बजे सासाराम, 12.10 बजे भभुआ रोड, 13.30 बजे पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर रूकते हुए 16.30 बजे बनारस पहुंचेगी.

वापसी में, गाड़ी संख्या 08587 बनारस-विशाखपट्टणम समर स्पेशल बनारस से गुरूवार को 18.00 बजे खुल कर 19.00 बजे पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, 20.00 बजे भभुआ रोड, 20.45 बजे सासाराम, 21.05 बजे डेहरी ऑन सोन, 23.15 बजे गढ़वा रोड एवं 23.55 बजे डालटनगंज में रूकते हुए शुक्रवार को 20.30 बजे विशाखपट्टणम पहुंचेगी।

यह स्पेशल बनारस और विशाखपट्टणम के बीच वाराणसी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, गढ़वा रोड, डालटनगंज, लातेहार, बरकाकाना, मुरी, रांची, हटिया, राउरकेला, झारसुगुड़ा, सम्बलपुर, बरगढ़ रोड, बलांगीर, टिटिलागढ़, केसिंगा, मुनिगुडा, रायगडा, पार्वतीपुरम, बोब्बिलि जंक्शन, विजयनगरम, कोतवलसा एवं सिम्हाचलम स्टेशनों पर रूकेगी.

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...