Pariksha Pe Charcha 2025: PM मोदी ने छात्रों को दिए एग्जाम स्ट्रेस से निपटने के मंत्र, जानें क्या-क्या बताया?

Pariksha Pe Charcha 2025: छात्रों के लिए सबसे प्रेरणादायक और खास कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा 2025’ का 8वां संस्करण आज 10 फरवरी 2025 को आयोजित किया गया। दिल्ली की सुंदर नर्सरी में हुए इस कार्यक्रम में देशभर से चुने गए 49 छात्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछे।

पीएम मोदी ने एग्जाम स्ट्रेस, टाइम मैनेजमेंट और सफलता के गुर सिखाए। उन्होंने बताया कि कैसे बिना प्रेशर लिए अपने लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। इस बार कार्यक्रम में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, विक्रांत मेसी, सद्गुरु, मैरी कॉम, टेक्निकल गुरूजी जैसे कई दिग्गज भी टिप्स देंगे।

Pariksha Pe Charcha 2025:क्रिकेट से मिली परीक्षा में प्रेशर हैंडल करने की सीख

पीएम मोदी ने क्रिकेट मैच का उदाहरण देते हुए छात्रों को प्रेशर से डील करने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा, “जब कोई बल्लेबाज मैदान में होता है, तो स्टेडियम में जोर-जोर से ‘सिक्सर’, ‘फोर’ की आवाजें गूंजती हैं, लेकिन बैट्समैन अगर इन आवाजों पर ध्यान देगा तो आउट हो जाएगा।”

उन्होंने समझाया कि छात्रों को भी अपना पूरा ध्यान सिर्फ पढ़ाई पर देना चाहिए, बाहरी शोर को इग्नोर करके अपने लक्ष्य पर फोकस करना चाहिए।

Pariksha Pe Charcha 2025:छात्रों को मिली पीएम मोदी की मोटिवेशनल टिप्स

  • टाइम मैनेजमेंट: “हर किसी के पास 24 घंटे होते हैं, लेकिन कुछ लोग इसी समय में सबकुछ कर लेते हैं, जबकि कुछ हमेशा समय की कमी की शिकायत करते हैं।”
  • मन की बात पेरेंट्स से शेयर करें: “अगर आप अपनी परेशानियों को अपने माता-पिता से साझा नहीं करेंगे, तो यह तनाव में बदल जाएगा। पहले हम परिवार के साथ अपनी बातें शेयर करते थे, लेकिन अब यह कम होता जा रहा है।”
  • खुद से खुद की लड़ाई जरूरी: “हर समय खुद को चुनौती देते रहना चाहिए। अगर पिछले साल 30 नंबर आए थे, तो इस बार 35 लाने का लक्ष्य रखना चाहिए।”
  • लीडर बनने के लिए ‘जहां कम, वहां हम’ का सिद्धांत अपनाएं: “लीडरशिप केवल मंच पर भाषण देना नहीं है, बल्कि अपने आसपास के लोगों की मदद करना, उनकी परेशानियों को समझना और खुद को एक उदाहरण के रूप में प्रस्तुत करना है।”

Pariksha Pe Charcha 2025:पोषण और अच्छी आदतों पर जोर:

खाना खाने का सही तरीका:

  • हमारे 32 दांत हैं, कम से कम 32 बार चबाकर खाना चाहिए।
  • पानी पीते वक्त उसका टेस्ट लेना चाहिए।
  • धूप में बैठने और गहरी सांस लेने की आदत डालनी चाहिए।

Pariksha Pe Charcha 2025:छात्रों ने किया पीएम मोदी से संवाद

  • हरियाणा के अजय सिरसा ने कहा कि “पीएम मोदी ने बिल्कुल दोस्त की तरह बात की, ऐसा लगा ही नहीं कि हम प्रधानमंत्री से बात कर रहे हैं।”
  • केरल की आकांक्षा ने पीएम मोदी को कविता सुनाई, जिससे वह काफी प्रभावित हुए।
  • पीएम मोदी ने बच्चों को तिल के लड्डू भी खिलाए।

https://twitter.com/narendramodi/status/1888822808488427664?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1888822808488427664%7Ctwgr%5Ed75b17b65b2166c66727ccf4c9b706bf6bf1fa97%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fm.dailyhunt.in%2Fnews%2Findia%2Fenglish%2Fforyou%3Flaunch%3Dtruemode%3Dpwa

कब और कहां देख सकते हैं परीक्षा पे चर्चा 2025?

  • तारीख: 10 फरवरी 2025
  • समय: सुबह 11:00 बजे
  • लाइव स्ट्रीमिंग:
  • दूरदर्शन और अन्य टीवी चैनल्स
  • पीएम मोदी का यूट्यूब चैनल
  • पीएमओ, शिक्षा मंत्रालय और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सोशल मीडिया अकाउंट्स

इस साल देशभर से 36 चुनिंदा छात्रों को इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मौका मिला है।

Pariksha Pe Charcha 2025:परीक्षा पे चर्चा 2025 क्यों है खास?

  • रिकॉर्ड पंजीकरण: इस साल 3.15 करोड़ छात्रों, 19.80 लाख शिक्षकों और 5.20 लाख अभिभावकों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
  • बॉलीवुड और खेल जगत की बड़ी हस्तियों की भागीदारी।
  • 8 एपिसोड में अलग-अलग विषयों पर चर्चा होगी।
  • छात्रों को तनावमुक्त रहने और परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करने के टिप्स मिलेंगे।

इन दिग्गजों के साथ संवाद

  • सद्गुरु (आध्यात्मिक गुरु)
  • दीपिका पादुकोण, विक्रांत मेसी, भूमि पेडनेकर (बॉलीवुड स्टार्स)
  • मैरी कॉम (मशहूर बॉक्सर)
  • अवनि लेखरा (पैरालंपिक चैंपियन)
  • रुजुता दिवेकर (फेमस न्यूट्रिशनिस्ट)
  • टेक्निकल गुरूजी (यूट्यूबर और टेक एक्सपर्ट)

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाकुंभ में लगाईं आस्था की डुबकी, पक्षियों को खिलाया दाना

Related Articles

close