Video: दिव्यांग बच्चों संग परशुराम अखाड़ा और मिरर टीम ने मनाई दिवाली….. बच्चों की खुशियां देख कहा यही है स्पेशल…

साहिबगंज: शहर के गंगा विहार पार्क के बगल में स्थित मुक बधिर विद्यालय में शहर के बुद्धिजीवी एवं युवाओं द्वारा सामूहिक रूप से दिव्यांग बच्चों के साथ दिवाली मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता परशुराम अखाड़ा के युवा संयोजक अंकित पाण्डेय व साहिबगंज मिरर टीम के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। यहां रह रहे दिव्यांग बच्चों ने उनके बीच खुशियां बांटने आए लोगों का तालियां बजाकर स्वागत किया। सभी ने एक दूसरे से हाथ भी मिलाएं, वही बच्चों को अपने हाथों से बिस्किट, चॉकलेट देकर दीपावली की शुभकामनाएं दी। वहीं दीप प्रज्ज्वलित कर और रंगोली बनाकर लोगों ने दिव्यांग बच्चों के साथ खुशियां मनाई। दिव्यांग बच्चों के साथ मिलकर पटाखे, फुलझड़ी भी जलाए।
मौके पर अंकित पाण्डेय ने कहा कि हम लोगों को दिव्यांग बच्चों के दर्द को समझना होगा और उनके साथ छोटी छोटी खुशियां बांट कर हमें यह एहसास कराना होगा कि वो अकेले नहीं है। मौके पर डॉ सुरेंद्र नाथ तिवारी, राजीव ओझा, रमेश कुमार, अंकित पाण्डेय, रोहित डीजे, मुकेश वर्मा, मुरलीधर तिवारी, शिवसुंदर पोद्दार, शिवम मिश्रा, रितिका झा, अपर्णा रॉय, श्रुति शर्मा, अनुष्का शर्मा, सिस्टर अंकिता, सिस्टर एलिना आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।


