Palmistry: बहुत भाग्यशाली होते हैं ऐसे लोग, जिनके हाथ में होती है ये रेखा, मिलता है खूब पैसा

हस्त रेखा: व्यक्ति के भाग्य का पता हाथ के रेखाओं से भी लगाया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि आपकी हाथों की रेखाओं में ही आपका भाग्य छुपा है। हस्तरेखा विद्या के ‘अनुसार, व्यक्ति के हाथों पर ऐसे कई रेखाएं होती है, जिनसे करियर, आर्थिक स्थिति, संतान, सेहत, विवाह और भाग्य के बारे में भी पता लगाया जा सकता है। इसलिए आइए जानते हैं हाथ की उस रेखा के बारे में जो आर्थिक स्थिति दर्शाती है।

हस्तरेखा विद्या के अनुसार, वित्त रेखा आमतौर पर हथेली के बीचों-बीच पाई जाती है। यह रेखा हृदय रेखा और कलाई के बीच मौजूद होती है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार पुरुषों के बाएं हाथ की वित्त रेखा पढ़ी जाती है और महिलाओं के दाएं हाथ की वित्त रेखा पढ़ी जाती है।

कैसे पहचानें अपना धन भाग्य ?

हाथ में वित्त रेखा की मदद से रुपए पैसों या धन धान्य की स्थिति का पता लगाया जा सकता है। अगर आपके हाथ की वित्त रेखा गाढ़ी है या उसका रंग डार्क है तो इसका मतलब यह है कि आपकी आर्थिक स्थितियां मजबूत और अच्छी रहने वाली हैं। वित्त रेखा का कलर डार्क हो तो व्यक्ति के जीवन में धन की कमी नहीं रहती है। अच्छी वित्त रेखा वाला व्यक्ति बेहद ही भाग्यशाली माना जाता है। ऐसे व्यक्ति को जीवन में यश, वैभव और ऐश्वर्य का सुख मिलता है। जरूरी नहीं हर व्यक्ति के हाथ में वित्त रेखा मौजूद हो। लेकिन जिन व्यक्तियों के हाथ में गाढी वित्त रेखा पाई जाती है वे सुख और ऐश की जिंदगी जीते हैं।

Related Articles