Oscar Awards 2026: दुनिया की नजरें हॉलीवुड पर… इस दिन होगा 98वें ऑस्कर का ऐलान, जानिए भारत में कब और कहां देखें LIVE

लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में सजेगा फिल्म जगत का सबसे बड़ा मंच; प्रियंका चोपड़ा समेत कई बड़े सितारे करेंगे अवॉर्ड पेश

Oscar Awards 2026: फिल्म जगत के सबसे प्रतिष्ठित और बहुप्रतीक्षित समारोह Academy Awards (ऑस्कर) को लेकर अब इंतजार लगभग खत्म हो गया है। 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स 2026 का भव्य आयोजन 15 मार्च को अमेरिका के Dolby TheatreLos Angeles में होगा।

इस समारोह में साल भर की बेहतरीन फिल्मों, कलाकारों और तकनीकी विशेषज्ञों को सम्मानित किया जाएगा। दुनिया भर के फिल्म प्रेमियों की नजरें इस प्रतिष्ठित मंच पर टिकी हुई हैं।

भारत में कब देख सकेंगे लाइव?

ऑस्कर समारोह का लाइव टेलीकास्ट अमेरिका में 15 मार्च की शाम 7 बजे (ET) से शुरू होगा। भारतीय दर्शक इसे 16 मार्च की सुबह 4:30 बजे (IST) से लाइव देख सकेंगे।

शो की शुरुआत हमेशा की तरह रेड कार्पेट से होगी, जहां हॉलीवुड के बड़े सितारे अपने ग्लैमरस अंदाज में नजर आएंगे। इसके बाद मुख्य अवॉर्ड सेरेमनी शुरू होगी।

Oscar Awards 2026: भारत में कहां देखें ऑस्कर लाइव?

भारतीय दर्शक इस समारोह को दो प्रमुख प्लेटफॉर्म्स पर देख सकते हैं—

  • JioHotstar पर सुबह 4:30 बजे से लाइव स्ट्रीमिंग

  • Star Movies पर सुबह 4:30 बजे से लाइव टेलीकास्ट

अगर कोई दर्शक लाइव प्रसारण मिस कर देता है, तो वह बाद में भी इसे JioHotstar पर देख सकता है। वहीं Star Movies पर 16 मार्च की रात 9 बजे रिपीट टेलीकास्ट भी किया जाएगा।

Oscar Awards 2026: इस बार कौन करेगा ऑस्कर होस्ट?

इस साल ऑस्कर समारोह की मेजबानी मशहूर कॉमेडियन और प्रोड्यूसर Conan O’Brien कर रहे हैं। वे लगातार दूसरी बार इस प्रतिष्ठित समारोह को होस्ट कर रहे हैं।

मंच पर दिखेंगे कई बड़े सितारे

इस बार अवॉर्ड समारोह में कई बड़े हॉलीवुड सितारे अवॉर्ड प्रस्तुत करते नजर आएंगे। इनमें शामिल हैं—

  • Priyanka Chopra

  • Robert Downey Jr.

  • Anne Hathaway

  • Gwyneth Paltrow

  • Paul Mescal

  • Will Arnett

Oscar Awards 2026: पिछले साल के विजेता भी देंगे अवॉर्ड

पिछले साल के विजेता कलाकार भी इस बार मंच पर अवॉर्ड देने के लिए नजर आएंगे। इनमें—

  • Mikey Madison – बेस्ट एक्ट्रेस

  • Adrien Brody – बेस्ट एक्टर

  • Zoe Saldaña – बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस

  • Kieran Culkin – बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर

टिमोथी चालमेट ने बनाया खास रिकॉर्ड

इस साल अभिनेता Timothée Chalamet को फिल्म Marty Supreme के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की श्रेणी में नामांकन मिला है। खास बात यह है कि वह 30 साल की उम्र में तीन अभिनय श्रेणियों में नामांकन पाने वाले सबसे कम उम्र के अभिनेता बन गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close