OMG! प्राइवेट पार्ट में फंसी लौकी, अंदर फट गईं नसें… एक्स-रे रिपोर्ट देख डॉक्टरों के उड़े होश
छतरपुर में सामने आया ऐसा अजीब मामला, जिसने डॉक्टरों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया

OMG! प्राइवेट पार्ट में फंसी लौकी, अंदर फट गईं नसें… एक्स-रे रिपोर्ट देख डॉक्टरों के उड़े होश
छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक बेहद हैरान कर देने वाला और रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक जब कई दिनों से पेट में असहनीय दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचा, तो डॉक्टरों ने भी अंदाजा नहीं लगाया था कि एक्स-रे रिपोर्ट में ऐसा नजारा देखने को मिलेगा, जिसे देखकर हर कोई सन्न रह जाएगा।
डॉक्टरों द्वारा कराए गए एक्स-रे में युवक के शरीर के अंदर लौकी फंसी हुई पाई गई। रिपोर्ट सामने आते ही न सिर्फ मरीज, बल्कि अस्पताल के अनुभवी डॉक्टरों का भी सिर चकरा गया। मामला इतना गंभीर था कि युवक की हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी।
हालत बिगड़ी तो तुरंत शुरू हुआ इलाज
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने बिना देर किए युवक का आपात इलाज शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद डॉक्टरों ने उसके शरीर के अंदर से लौकी को सुरक्षित बाहर निकाला। समय रहते इलाज मिलने से युवक की जान बच सकी और फिलहाल वह दर्द से राहत महसूस कर रहा है।
अंदर फट गईं नसें, डॉक्टर भी रह गए हैरान
डॉक्टरों के मुताबिक, लौकी के फंसे रहने की वजह से युवक के अंदर की कई नसें फट गई थीं, जिससे उसकी हालत बेहद नाजुक हो गई थी। डॉक्टरों ने बताया कि लौकी युवक के मल द्वार में फंसी हुई थी, जिसे निकालना काफी चुनौतीपूर्ण साबित हुआ।
सबसे बड़ा सवाल—अंदर गई कैसे लौकी?
इस अजीबोगरीब मामले में सबसे बड़ा रहस्य अब भी बना हुआ है। डॉक्टरों के पूछने पर भी युवक यह नहीं बता पाया कि लौकी उसके शरीर के अंदर आखिर गई कैसे और कब फंसी। इस रहस्य ने पूरे अस्पताल स्टाफ को हैरानी में डाल दिया है।
अब खतरे से बाहर मरीज
फिलहाल डॉक्टरों का कहना है कि इलाज पूरी तरह सफल रहा है और युवक अब खतरे से बाहर है। कुछ दिनों की निगरानी के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। यह मामला अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और जिसने भी सुना, वह दंग रह गया।









