Ola-Uber का खेल खत्म! भारत में लॉन्च हुई नई ‘Bharat Taxi’, अब नो सर्ज चार्ज और जीरो कमीशन का मज़ा

The Ola-Uber era is over! The new 'Bharat Taxi' has launched in India, offering no surge pricing and zero commission.

नई दिल्ली: भारत में ओला और उबर जैसी टैक्सी सेवाओं को कड़ी चुनौती देने के लिए Bharat Taxi की शुरुआत हो रही है। इस नई राइड-हेलिंग सर्विस को आज केंद्रीय मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे। खास बात यह है कि Bharat Taxi एक ड्राइवर-कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित है, जहां ड्राइवर ही इस प्लेटफॉर्म के मालिक और संचालक होंगे। यानी सिस्टम को ड्राइवर खुद चलाएंगे और फैसले भी उन्हीं के हित में होंगे।

इस प्लेटफॉर्म की सबसे बड़ी खासियत जीरो कमीशन है। हर राइड से मिलने वाली कमाई का लगभग पूरा हिस्सा ड्राइवरों को मिलता है। जहां दूसरी कंपनियां 20 से 30 प्रतिशत तक कमीशन काटती हैं, वहीं भारत टैक्सी में बेसिक खर्चों के बाद अतिरिक्त मुनाफा सीधे ड्राइवरों के साथ साझा किया जाता है। इसके अलावा, पीक आवर्स में भी किराया नहीं बढ़ाया जाता क्योंकि इसमें सर्ज प्राइसिंग का कोई सिस्टम नहीं है।

दो महीने पहले दिल्ली-एनसीआर और गुजरात में इसके टेस्ट रन की शुरुआत हुई थी। इस दौरान 3 लाख से ज्यादा ड्राइवर प्लेटफॉर्म से जुड़ चुके हैं, जबकि 1 लाख से अधिक पैसेंजर्स ने साइन अप किया है। इन इलाकों में रोजाना 10,000 से ज्यादा राइड हो रही हैं। अब तक ड्राइवरों को सीधे लगभग 10 करोड़ रुपये की कमाई दी जा चुकी है। सरकार इसे दुनिया की पहली और सबसे बड़ी ड्राइवर-कोऑपरेटिव राइड-हेलिंग सर्विस बता रही है।

Bharat Taxi ड्राइवरों को हेल्थ इंश्योरेंस, एक्सीडेंट इंश्योरेंस और रिटायरमेंट सेविंग्स जैसी सुविधाएं भी देती है। दिल्ली में सात हेल्प सेंटर पहले से काम कर रहे हैं। महिलाओं के लिए “बाइक दीदी” पहल शुरू की गई है, जिससे 150 से अधिक महिलाएं जुड़ चुकी हैं। लॉन्च के दिन उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छह ड्राइवरों को सम्मानित भी किया जाएगा, जिन्हें विशेष बीमा लाभ दिए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close