बिहार में अब शुरू होगी नई राजनीति की गहमागहमी..आचार संहिता खत्म… 243 विधायकों की सूची राज्यपाल को सौंपी…शपथ ग्रहण की तारीख पर सस्पेंस बरकरार…

NDA की ऐतिहासिक जीत के बाद बिहार में सत्ता का नया खेल

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 समाप्त होते ही राज्य में राजनीतिक हलचल तेज़ हो गई है। आचार संहिता हटते ही चुनाव आयोग ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को 243 नवनिर्वाचित विधायकों की सूची सौंप दी है। अब सारी निगाहें राजभवन और नई सरकार के गठन पर टिक गई हैं।

राज्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने रविवार (16 नवंबर) शाम पटना स्थित राजभवन पहुंचकर सूची सौंपा। इस दौरान भारत निर्वाचन आयोग के प्रधान सचिव अरविंद आनंद भी मौजूद रहे।

 नई विधानसभा की अधिसूचना और नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक

  • आज (17 नवंबर) को 18वीं विधानसभा के गठन से जुड़ी अधिसूचना जारी होने की संभावना है।

  • इसके बाद चुनाव आयोग राज्यपाल को औपचारिक नतीजों की जानकारी देगा

  • नीतीश कुमार की कैबिनेट की अहम बैठक भी सोमवार (17 नवंबर) को होने की संभावना है, जिसमें 17वीं विधानसभा को भंग करने का फैसला लिया जाएगा।

  • NDA खेमे में मीटिंग और रणनीतियों का दौर तेज़ है।

 

 शपथ ग्रहण समारोह — पीएम मोदी भी होंगे शामिल?

सबसे बड़ा सवाल अब यही है कि नई सरकार का शपथ ग्रहण कब और कहां होगा
सूत्रों के मुताबिक:

  • शपथ ग्रहण समारोह पटना के गांधी मैदान में आयोजित होगा।

  • 17 से 20 नवंबर तक आम लोगों का प्रवेश बंद कर दिया गया है।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हो सकते हैं।

  • माना जा रहा है कि नई सरकार 19 या 20 नवंबर को शपथ ले सकती है।

 नई कैबिनेट — NDA मंत्रिमंडल फॉर्मूला लगभग तैयार

  • नतीजों के बाद NDA की गतिविधियां बढ़ गई हैं।

  • रविवार सुबह सीएम हाउस में हलचल दिखी, जहां नित्यानंद राय, विजय सिन्हा और उपेंद्र कुशवाहा मुख्यमंत्री से मिले।

  • फॉर्मूला लगभग तय है और बातचीत अंतिम चरण में है।

  • उपेंद्र कुशवाहा और डिप्टी CM विजय सिन्हा दिल्ली रवाना।

  • चिराग पासवान और जीतनराम मांझी भी दिल्ली पहुंच सकते हैं।

 बिहार चुनाव में NDA की ऐतिहासिक जीत, महागठबंधन की करारी हार

  • NDA ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रचंड बहुमत हासिल किया।

  • BJP: 89 सीटें

  • JDU: 85 सीटें

  • दोनों दलों ने मिलकर 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ा।

  • महागठबंधन केवल 35 सीटों पर सिमट गया।

  • RJD में हार के बाद तेजस्वी यादव 17 नवंबर को हार की समीक्षा बैठक करेंगे।

  • लालू परिवार में तनाव बढ़ा; बेटी रोहिणी आचार्य ने राजनीति छोड़ने का ऐलान कर दिया।

Related Articles

close