रात को नहीं आती गहरी नींद? शरीर में हो सकती है ये बड़ी समस्या, जानिए क्या है कारण और समाधान!
Can't sleep deeply at night? This could be a serious problem in your body. Find out the cause and solution!

Sleeping Issue at Night: कई लोग थकान के बावजूद बिस्तर पर जाते ही करवटें बदलते रहते हैं। नींद न आने की यह समस्या अगर कभी-कभार हो तो सामान्य है, लेकिन अगर यह रोज़ की आदत बन जाए तो यह किसी मानसिक या शारीरिक परेशानी का संकेत हो सकता है।
दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल के डॉ. संजय मनचंदा के अनुसार, आजकल लोगों की अनियमित दिनचर्या, तनाव, और देर रात तक मोबाइल चलाने की आदत नींद की सबसे बड़ी दुश्मन बन गई है। लंबे समय तक नींद पूरी न होने से हार्मोनल असंतुलन, थकान, और मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।
नींद की कमी से शरीर पर असर
नींद शरीर की मरम्मत का समय होती है। जब नींद पूरी नहीं होती, तो याददाश्त कमजोर पड़ती है, चेहरा मुरझाया दिखता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता घटती है और पेट की गड़बड़ी जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं।
शरीर में पोषक तत्वों की कमी
कई बार Sleeping Issue at Night का कारण पोषण की कमी भी होती है।
मैग्नीशियम की कमी: बेचैनी और नींद की समस्या बढ़ाती है।
विटामिन D की कमी: सूरज की रोशनी की कमी से नींद का पैटर्न बिगड़ता है।
आयरन की कमी: ‘रेस्टलेस लेग सिंड्रोम’ जैसी दिक्कत का कारण बन सकती है।
तनाव और स्क्रीन टाइम
तनाव के कारण शरीर में कॉर्टिसोल हार्मोन बढ़ता है, जो मेलाटोनिन (नींद लाने वाला हार्मोन) को असंतुलित कर देता है। वहीं मोबाइल की ब्लू लाइट दिमाग को यह संकेत नहीं देती कि अब आराम का समय है।
गहरी नींद के असरदार उपाय
सोने से पहले गुनगुना दूध पिएं।
रोजाना ध्यान या प्राणायाम करें।
मोबाइल और रोशनी से दूरी रखें।
सोने-जागने का निश्चित समय तय करें।
रात का खाना हल्का रखें और कैफीन से बचें।









