झारखंड : रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: कई ट्रेनें रद्द और शॉर्ट टर्मिनेट, यात्रा से पहले जरूर चेक करें लेटेस्ट अपडेट!
Important news for railway passengers: Many trains cancelled and short terminated, definitely check latest updates before travelling!

झारखंड ट्रेन अपडेट: रद्द और डायवर्ट ट्रेनों की सूची
यात्रीगण ध्यान दें, झारखंड के जमशेदपुर-आद्रा रेल डिवीजन में चल रहे विकास कार्यों के चलते कई ट्रेनों को रद्द और डायवर्ट किया गया है। इसके कारण यात्रियों को यात्रा में असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही कुछ ट्रेनों को री-सेड्यूल किया गया है।
रद्द ट्रेनों की जानकारी
आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू ट्रेन (63594-63593) रद्द कर दी गई है।
आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू (68046-68045) और आद्रा-भागा-आद्रा मेमू (68077-68078) 19 और 21 सितंबर को रद्द रहेंगी।
डायवर्ट और शॉर्ट टर्मिनेट ट्रेनों की जानकारी
टाटानगर-आसनसोल-बराभूम मेमू (68056-68060) को शॉर्ट टर्मिनेट करते हुए केवल आद्रा तक चलाया जाएगा।
वर्धवान-हटिया-वर्धवान मेमू (13053-13504) 16, 18, 19 और 21 सितंबर को केवल गोमो तक चलेगी।
झाड़ग्राम-धनबाद-झाड़ग्राम ट्रेन (18019-18020) 15 से 19 सितंबर और 21 सितंबर तक बोकारो स्टील सिटी स्टेशन तक ही चलेगी।









