गया। नक्सलियों ने कंसट्रक्शन कंपनी के कर्मचारी का अपहरण कर लिया है। नक्सलियों की तरफ से रिहाई के लिए 30 लाख की डिमांड की गयी है। मामला गया के बांकेबाजार के लुटुआ थाना क्षेत्र के असुराइन का है। जहां शैल कान कन्स्ट्रक्शन कम्पनी के एक साथ तीन कर्मचारियों का अपहरण कर लिया गया। बाद में मुंशी और एक अन्य कर्मचारी को छोड़ दिया गया, जबकि शाहबाज नाम के एक कर्मचारी को वो साथ ले गये।

दो दिन बाद भी नक्सलियों ने उन्हें रिहा नहीं किया है। इधर पुलिस की टीम लगी हुई है। जिन दो लोगों को नक्सलियों ने छोड़ा, उनमें से एक नक्सली अनिल यादव का बेटा अर्जुन यादव है। अनिल यादव माओवादी सुप्रीमो प्रमोद मिश्रा के साथ गया जेल में बंद है। फिलहाल पुलिस इस मामले में ज्यादा नहीं बोल रही है। जानकारी के मुताबिक नक्सलियों से संपर्क साधने के लिए स्थानीय लोगों की मदद ली जा रही है।

कंस्ट्रक्शन कंपनी के 3 कर्मियों में से दो को कुछ ही घंटे बाद छोड़ दिया गया था, लेकिन एक का अब तक पता नहीं चल पाया है। स्पेशल टीम उस कर्मचारी को रिहा कराने की कोशिश में लगी हुई है। इधर पुलिस की अलग-अलग टीम लगातार सर्च आपरेशन चला रही है, वहीं नक्सलियों तक पहुंचने की कोशिश भी की जा रही है। हालांकि खबर लिखे जाने तक विशेष सफलता की कोई जानकारी नहीं मिल पायी है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...