Naxali Surrender Breaking: हिड़मा के मारे जाने के बाद माओवादियों में मचा हड़कंप! दबाव इतना बढ़ा कि एक साथ 15 नक्सलियों ने डाल दिए हथियार…संगठन ने 3 राज्यों के मुख्यमंत्रियों से लगाई थी गुहार…

सुकमा में सुरक्षा बलों की कड़ी रणनीति से नक्सल नेटवर्क का तेजी से पतन, बड़े रैंक के कैडरों ने किया सरेंडर

Naxali Surrender Breaking:सुकमा: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से एक बड़ी और गेम-चेंजर खबर सामने आई है। पुलिस और सुरक्षा बलों की लगातार बढ़ती कार्रवाई के आगे नक्सलियों की कमर पूरी तरह टूटती दिख रही है। हाल ही में कुख्यात नक्सली कमांडर हिड़मा के मारे जाने के बाद संगठन में भारी उथल-पुथल मची हुई है, और इसी दबाव ने नक्सल कैडरों को आत्मसमर्पण के लिए मजबूर कर दिया।

Naxali Surrender Breaking:48 लाख के इनामी 15 नक्सलियों ने किया सरेंडर

सूत्रों के अनुसार, आज 48 लाख रुपए के इनामी 15 सक्रिय नक्सलियों ने सुकमा एसपी और CRPF अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें संगठन के बड़े रैंक वाले नक्सली भी शामिल हैं, जो लंबे समय से दक्षिण बस्तर में हिंसक घटनाओं, पुलिस पार्टी पर फायरिंग और IED ब्लास्ट जैसी वारदातों में शामिल थे।

Naxali Surrender Breaking:हिड़मा के खात्मे से नेतृत्व संकट

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हिड़मा के मारे जाने के बाद नक्सल संगठन में नेतृत्व का भारी संकट खड़ा हो गया है। कैडर अब न तो नई रणनीति बना पा रहे हैं और न ही सुरक्षा बलों की मजबूत घेराबंदी का सामना कर पा रहे हैं।

CRPF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई ने जंगलों में नक्सलियों पर लगातार दबाव बनाया हुआ है। यह दबाव इतना बढ़ गया कि कई कैडर अब संगठन छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय ले रहे हैं।

Naxali Surrender Breaking:सरेंडर करने वालों को मिलेगी सरकार की सहायता

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सरेंडर करने वाले सभी नक्सलियों को राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत सहायता दी जाएगी। इसके साथ ही उन्हें समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए पूरा सहयोग दिया जाएगा।

Related Articles

close