झारखंड में कुदरत का कहर: अगले 24 घंटे भारी, इन 17 जिलों के लोग घर से निकलने से पहले ये रिपोर्ट जरूर पढ़ें

Ke alo nei ʻo Jharkhand i ka pōʻino kūlohelohe no nā hola 24 e hiki mai ana; pono e heluhelu na kamaaina o keia mau apana he 17 i keia hoike mamua o ka haalele ana i ko lakou mau home.

रांची: झारखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज अचानक बदलता हुआ नजर आ रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की गई। खासकर जमशेदपुर और धनबाद में दोपहर करीब 3 बजे के बाद मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान में काले बादल छा गए और गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। इस बीच मौसम विभाग ने Jharkhand Weather Alert जारी करते हुए अगले 24 घंटे के लिए कई जिलों में सावधानी बरतने की सलाह दी है।

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी भरी हवाओं और असम व आसपास के क्षेत्रों में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण राज्य के मौसम में यह बदलाव आया है। यही वजह है कि कई इलाकों में तेज बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की स्थिति बन रही है। विभाग ने चेतावनी दी है कि कुछ क्षेत्रों में ठनका गिरने की भी आशंका है।

Jharkhand Weather Alert के तहत अगले 24 घंटों में राज्य के 17 जिलों में बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है। हालांकि पलामू, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा और चतरा जिलों को छोड़कर बाकी अधिकांश हिस्सों में ओलावृष्टि की भी आशंका व्यक्त की गई है। इससे खेतों में लगी सब्जियों और दाल की फसलों को नुकसान हो सकता है, इसलिए किसानों को विशेष सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

तापमान की बात करें तो रांची में अधिकतम तापमान लगभग 32 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं जमशेदपुर में अधिकतम 35 और न्यूनतम 22 डिग्री, जबकि धनबाद में अधिकतम 34 और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close