नकली नोटों का नेशनल नेटवर्क? YouTube देखकर छापने लगा नोट…3 शहरों में पुलिस की बड़ी कार्रवाई…खुलासों से दंग रह जाएंगे…

 

 

 

MP में नकली नोटों का नेशनल नेटवर्क? YouTube देखकर छापने लगा नोट, 3 शहरों में पुलिस की बड़ी कार्रवाई—खुलासों से दंग रह जाएंगे!


भोपाल–रतलाम–खंडवा में छापेमारी, लाखों की नकली करेंसी बरामद; 10वीं पास युवक ने यू-ट्यूब से सीखा नोट बनाना, कई राज्यों में सप्लाई के सबूत मिले

मध्य प्रदेश पुलिस ने नकली करेंसी को बाजार में खपाने वाले बड़े और खतरनाक नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। तीन जिलों—भोपाल, रतलाम और खंडवा में एक साथ कार्रवाई करके पुलिस ने लाखों रुपये की जाली नोट बरामद किए हैं। जांच में जो खुलासा हुआ, उसने पुलिस और प्रशासन दोनों को चौंका दिया है—मुख्य आरोपी ने यू-ट्यूब देखकर नकली नोट छापना सीखा था!

भोपाल में सबसे बड़ा खुलासा — 10वीं पास युवक छाप रहा था नोट

राजधानी भोपाल के पिपलानी स्थित शांति नगर में पुलिस ने विवेक यादव नाम के युवक के घर से

  • ₹2 लाख से अधिक के तैयार नकली नोट,

  • प्रिंटर–स्कैनर,

  • और नोट बनाने की सामग्री
    बरामद की।

जांच में सामने आया—

  • आरोपी पिछले 1 साल में करीब ₹6 लाख की नकली करेंसी बाजार में खपा चुका था।

  • छोटे दुकानदारों से ₹20–₹50 की चीज खरीदने के बहाने ₹500 के जाली नोट देता था।

  • आरोपी ने 10 साल प्रिंटिंग प्रेस में काम किया था और जर्मन किताबें व YouTube वीडियो देखकर यह तरीका सीख लिया।

पुलिस कमिश्नर हरिनारायण मिश्र के अनुसार, “आरोपी सिर्फ 10वीं पास है, लेकिन टेक्निकल जानकारी के चलते नोट की प्रतिकृति बनाने लगा।”

 खंडवा में मदरसे से बरामद ₹19 लाख के जाली नोट

खंडवा पुलिस ने एक मदरसे में दबिश देकर ₹19 लाख की नकली करेंसी बरामद की है।

  • नोट तैयार करने का कागज

  • प्रिंटिंग सामग्री

  • अधूरे नोट

सब जब्त किए गए हैं। पुलिस को यहां से अलग-अलग राज्यों में सप्लाई के लिंक मिले हैं।

 रतलाम में बाजार पहुंचने से पहले दो युवक गिरफ्तार

रतलाम पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा है, जो रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड इलाकों में

  • ₹200 और ₹500 के नकली नोट
    चलाने की कोशिश कर रहे थे।
    तलाशी में बड़ी संख्या में नकली नोट मिले। पुलिस का दावा है कि दोनों बाहरी नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं।

 क्या तीनों जिले जुड़े हैं? EOW को सौंपा जाएगा मामला

पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद यह शक गहरा गया है कि
 भोपाल
 खंडवा
 रतलाम
का नकली नोट गिरोह एक ही नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है।

मामले को जल्द आर्थिक अपराध शाखा (EOW) को सौंपा जा सकता है। पुलिस मान रही है कि इस गिरोह के पीछे बड़ी साजिश हो सकती है।

 राजनीति भी गरमाई—कांग्रेस ने सरकार को घेरा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा—

“प्रदेश का गृह विभाग शून्य है। अपराधियों और माफियाओं का राज है। नकली नोट कई जगह से पकड़े जा रहे हैं—सरकार सो रही है।”

Related Articles

close