पश्चिम चंपारण: जिले में सरकारी स्कूल के हेडमास्टर का शव रेल ओवरब्रिज से लटकते हुए मिला है। इससे इलाके में सनसनी फैल गई है। मामला नरकटियागंज का है। गुरुवार सुबह हेडमास्टर सूरज महतो की लाश ओवरब्रिज पर स्थित सीढ़ियों के सहारे लटकी हुई पाई गई। हेडमास्टर के आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। लेकिन हत्या की बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।

जानकारी के मुताबिक नरकटियागंज के पांडेय टोला निवासी सूरज महतो (54) गुरुवार सुबह मृत पाए गए। उनका शव घर के पास ही बने रेलवे ओवरब्रिज से लटकता हुआ पाया गया। सूरज महतो सिसवा वृति टोला मध्य स्कूल में हेडमास्टर थे। लोगों ने शव देखने के बाद पुलिस सूचना दी।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची शिकारपुर पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया। एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह का कहना है कि प्रथमदृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। मगर हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों से पदा हट पाएगा।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...