नगर निकाय चुनाव अपडेट: 10 मार्च से शुरू होगा डिप्टी मेयर का चुनाव; जानें कैसे और कौन डालेगा वोट

Municipal elections update: Deputy Mayor elections begin on March 10; find out how and who will vote

रांची: Urban Body Election Update के तहत झारखंड के 48 नगर निकायों में मतदान संपन्न होने के बाद अब नए बोर्ड के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। Jharkhand State Election Commission ने सभी जिलों के उपायुक्त सह निर्वाची पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण और डिप्टी मेयर तथा उपाध्यक्षों के चुनाव को लेकर स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं।

आयोग ने 10 से 20 मार्च के बीच डिप्टी मेयर और उपाध्यक्ष के अप्रत्यक्ष निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी कराने को कहा है, ताकि नवगठित निकाय समय पर कार्यभार संभाल सकें।

राज्य के नौ नगर निगमों में डिप्टी मेयर का चुनाव अप्रत्यक्ष पद्धति से होगा। वहीं 20 नगर परिषदों और 19 नगर पंचायतों में उपाध्यक्ष का चुनाव भी इसी प्रक्रिया के तहत कराया जाएगा। इन पदों का चयन संबंधित निकाय के निर्वाचित पार्षद अपने बीच से करेंगे। आम मतदाताओं की इसमें सीधी भागीदारी नहीं होगी।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी प्रक्रिया संपन्न की जाए। चुनाव परिणाम आने के बाद अब विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्दलीय पार्षदों के बीच समर्थन जुटाने की गतिविधियां तेज होने की संभावना है, क्योंकि अप्रत्यक्ष चुनाव में बहुमत अहम भूमिका निभाता है।

निर्देशानुसार नगर निगमों में मेयर, डिप्टी मेयर और पार्षदों को संबंधित प्रमंडल के प्रमंडलीय आयुक्त शपथ दिलाएंगे। वहीं नगर परिषद और नगर पंचायतों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और वार्ड पार्षदों को संबंधित जिले के उपायुक्त शपथ दिलाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close