रांची। भीषण गरमी का कहर जारी है। हालांकि केरल के रास्ते भारत में मानसून के प्रवेश होने के बाद अब जल्द ही झारखंड में भी मानसून के दस्तक की उम्मीद है। इधर 11 जून से प्री मानसून की बूंदाबांदी शुरू हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक 11 जून के बाद थोड़ी राहत मिलेगी। दोपहर के बाद कई जगहों पर बादल नजर आयेंगे।

मौसम विभाग ने झारखंड में 17-18 तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद जतायी है। केरल में मानसून 26 मई से 1 जून तक प्रवेश करता है, लेकिन इस बार केरल तट पहुंचने में मानसून को देरी हुई है इसका असर पूरे देश में पड़ा है। झारखंड में मानसून तीन दिनों के बाद दस्तक दे रहा है। सामान्य तौर पर झारखंड में 10 से 15 जून तक मानसून के प्रवेश करने का समय होता है।

वर्ष 2022 में भी 18 जून को ही झारखंड में मॉनसून प्रवेश कर गया था। इस वर्ष झारखंड में सामान्य बारिश की उम्मीद है। मौसम विभाग की ओर से झारखंड में 9 से 12 जून तक के लिए हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने यलो अलर्ट जारी करते हुए सुबह 10 बजे से लेकर शाम साढ़े चार बजे तक घर से निकलने पर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार जब तक मॉनसून की बारिश नहीं होगी। गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। आने वाले कुछ दिनों तक बारिश का सिस्टम नहीं बन रहा है। लोकल अस्तर पर सिस्टम बनने पर यदि बारिश होती तो अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई कम आने की संभावना नहीं है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...