Mansoon update:झारखंड के इन जिलों में जोरदार बारिश, मौसम विभाग ने 4 जुलाई तक के लिए किया अलर्ट..

रांची। मानसून की लुकाछिपी के बीच झारखंड एक बार फिर तरबतर हो रहा है। पिछले 24 घंटे से झारखंड के कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 से 4 दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहेगा। रांची के मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक झारखंड में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। झमाझम बारिश के साथ राज्य में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है।

राजधानी रांची के अलावा धनबाद, बोकारो, देवघर, गिरीडीह सहित कई जिलों में शुक्रवार की दोपहर जमकर बारिश हुई। अभी भी आसमान में बादल छाए हुए हैं और रुक रुक कर बारिश हो रही है। इसी बीच बंगाल की खाड़ी में भी निम्न दबाव का क्षेत्र बनता दिख रहा है। पूरे राज्य में 4 जुलाई तक बारिश का पूर्वानुमान जताया जा रहा है।

मौसम विभाग के मुताबिक आज संथाल परगना के रांची, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, जमशेदपुर में भारी बारिश की संभावना है। बारिश के साथ-साथ कई इलाकों में वज्रपात होने वाला है। आपको बता दें कि इस बार मानसून की स्थिति बेहद खराब रही है। जून में काफी कम बारिश हुई जिसकी वजह से कृषि कार्य काफी प्रभावित हुआ है। जुलाई के 15 तारीख तक अगर बारिश नहीं होती है, तो इसका काफी ज्यादा असर पड़ेगा लिहाजा राज्य सरकार भी चिंतित नजर आ रही है।

Related Articles

close