शिबू सोरेन को अंतिम जोहार: बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा, सुदेश महतो सहित कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, देखें तस्वीर

Last tribute to Shibu Soren: Many veteran leaders including Babulal Marandi, Arjun Munda, Sudesh Mahato paid tribute, see picture

रांची, 5 अगस्त 2025: झारखंड की राजनीति के पुरोधा और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संरक्षक शिबू सोरेन को अंतिम विदाई देने के लिए आज पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई।

पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड आंदोलन के अगुवा शिबू सोरेन के निधन के बाद आज रांची स्थित उनके आवास पर शोक संतप्त माहौल देखने को मिला।

सुदेश महतो ने दी श्रद्धांजलि…. ट्वीट के लिखा

गुरुजी को अंतिम जोहार🙏

आदरणीय स्व. शिबू सोरेन जी को उनके मोराबादी स्थित आवास पर भारी मन से श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रदेश और केंद्र की राजनीति के कई बड़े चेहरे शिबू सोरेन को अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, आजसू प्रमुख सुदेश महतो, झारखंड सरकार में मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं मंत्री शिबू सोरेन के आवास पर पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की।

अर्जुन मुंडा ने सोशल मीडिया पर लिखा….

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, दिशोम गुरु आदरणीय शिबू सोरेन जी के रांची स्थित आवास पर पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। उनका पूरा जीवन सामाजिक न्याय, आदिवासी अधिकार और जनहित के लिए समर्पित रहा। महाजनी विरुद्ध आंदोलन से लेकर झारखंड निर्माण तक वे लगातार जनता के साथ जुड़कर, जनता की सेवा में लगे रहे। वर्षों पहले मुझे भी उनके साथ जुड़कर कार्य करने का मौका मिला और आंदोलन के दौरान संघर्ष के साथ किस तरीके से समाज का नेतृत्व करना चाहिए मैंने उनसे सीखा। आज वे हमारे बीच में नहीं हैं, यह हमारे लिए दुःख का विषय है, उनकी कमियां हमें खलती रहेगी।

नेताओं ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि शिबू सोरेन का निधन केवल एक राजनीतिक हस्ती की मृत्यु नहीं, बल्कि एक युग का अंत है। बाबूलाल मरांडी ने कहा, “शिबू सोरेन झारखंडी अस्मिता की आवाज थे। वे संघर्ष और समर्पण की प्रतिमूर्ति थे।” वहीं अर्जुन मुंडा ने उन्हें “आदिवासी समाज के पथप्रदर्शक” के रूप में याद किया।

बाबूलाल मरांडी…..ने लिखा

पूर्व मुख्यमंत्री ‘दिशोम गुरु’ श्री शिबू सोरेन जी को रांची स्थित आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

झारखंड राज्य निर्माण आंदोलन तथा जनजातीय अधिकारों की रक्षा में उनका योगदान और संघर्ष सदैव अविस्मरणीय रहेगा।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिजनों को यह असहनीय दुख सहन करने की शक्ति दें।

शिबू सोरेन के अंतिम दर्शन के लिए आम जनों की भी भारी भीड़ उमड़ पड़ी। उनके चाहने वालों की आंखें नम थीं, और पूरे राज्य में शोक की लहर थी। सरकारी स्तर पर आज झारखंड में एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है।

ममता देवी…..

झारखंड की माटी के सच्चे सपूत, आदिवासी अस्मिता के प्रतीक, दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
उनका जीवन संघर्ष, आदर्श और नेतृत्व हम सभी के लिए प्रेरणा का स्त्रोत रहेगा।

शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर आज शाम को रांची से उनके पैतृक गांव ले जाया जाएगा, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह….

Related Articles