बिना मेहनत घर को बनाएं हरा-भरा! जानें Winter में Snake Plant की आसान देखभाल के तरीके
Make your home green without much effort! Learn easy ways to care for snake plants in winter.

Gardening Tips: सर्दियों का मौसम भले ही ज्यादातर पौधों की ग्रोथ को धीमा कर देता है, लेकिन स्नैक प्लांट (Snake Plant) एक ऐसी इनडोर स्पीशीज़ है जो कम रोशनी, कम पानी और ठंडे तापमान में भी आसानी से सर्वाइव कर लेती है। यही वजह है कि यह विंटर सीजन में घर के लिए सबसे पसंदीदा पौधों में से एक माना जाता है। यह न सिर्फ स्टाइलिश दिखता है, बल्कि घर की नेगेटिव एनर्जी कम करने और एयर क्वालिटी बेहतर करने के लिए भी जाना जाता है।
स्नैक प्लांट लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें
अगर आप सर्दियों में स्नैक प्लांट लगाने की सोच रहे हैं, तो यह बिल्कुल सही समय है। बस कुछ बेसिक प्लांटेशन ट्रिक्स और सीजनल केयर को समझना जरूरी है, ताकि पौधा लंबे समय तक हेल्दी बना रहे।
स्नैक प्लांट लगाने के आसान टिप्स
सही पॉट का चुनाव
स्नैक प्लांट की जड़ें ऊपर की ओर फैलती हैं, इसलिए चौड़ा और ड्रेनेज होल वाला पॉट चुनें। क्ले या सिरेमिक पॉट सबसे बेहतर रहते हैं, क्योंकि इनमें पानी जमा नहीं होता।
मिट्टी का परफेक्ट मिक्स
इस पौधे को ऐसी मिट्टी चाहिए जो पानी को ज्यादा देर तक न रोके। इसके लिए यह मिक्स तैयार करें:
40% गार्डन सॉइल + 40% सैंड/परलाइट + 20% कंपोस्ट। इससे जड़ों को हवा मिलती है और फंगल इंफेक्शन का खतरा कम होता है।
रोपाई का सही तरीका
प्लांट को पॉट के बीच में रखें और मिट्टी को हल्के हाथ से सेट करें। ज्यादा दबाव न डालें, ताकि रूट्स को ब्रीदिंग स्पेस मिल सके।
पानी कम दें
स्नैक प्लांट की सबसे बड़ी दुश्मन ओवरवॉटरिंग है। सर्दियों में हफ्ते में एक बार या तभी पानी दें जब मिट्टी पूरी तरह सूख जाए।
सर्दियों में स्नैक प्लांट की देखभाल कैसे करें?
पौधे को बहुत ठंडी हवा या सीधे विंटर विंडो से दूर रखें।
रोज़ाना 2–3 घंटे अप्रत्यक्ष धूप मिल जाए तो ग्रोथ बेहतर रहती है।
सर्दियों में फर्टिलाइज़र न दें, क्योंकि पौधा इस समय रेस्ट मोड में रहता है।
धूल हटाने के लिए हफ्ते में एक बार गीले कपड़े से पत्तियां साफ करें।









