झारखंड : कोयलांचल में बड़ी वारदात…रिकवरी एजेंट के किडनैपिंग से मचा हड़कंप, बदमाशों ने रखी 15 लाख की डिमांड

Major incident in the coal belt... Kidnapping of a recovery agent causes panic, kidnappers demand Rs. 15 lakh ransom.

धनबाद। जिले के बाबूडीह खटाल निवासी लोन रिकवरी एजेंट अमित कुमार के अचानक लापता होने से इलाके में हड़कंप मच गया है। इस Dhanbad Kidnapping Case में परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का दावा है कि अमित के मोबाइल फोन से 15 लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई है, जिससे उनकी चिंता और बढ़ गई है।

परिजनों के मुताबिक, अमित कुमार पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के लिए लोन रिकवरी का काम करते थे। बीते दिन सुबह करीब 11 बजे वे घर से यह कहकर निकले थे कि उन्हें दूर जाना है और लौटने में देर हो सकती है। दोपहर करीब 2 बजे जब परिजनों ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की, तो कॉल रिसीव नहीं हुआ। कुछ देर बाद किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन उठाकर बताया कि अमित उसके पास हैं और फिरौती नहीं देने पर गंभीर नुकसान पहुंचाने की धमकी दी।

घटना की जानकारी मिलते ही धनबाद पुलिस सक्रिय हो गई। Dhanbad Kidnapping Case की जांच मोबाइल लोकेशन के आधार पर शुरू की गई। शुरुआती लोकेशन गोविंदपुर ऊपर बाजार में मिली। इसके बाद सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित सूर्य हाइलैंड सिटी के पास कई घंटों तक मोबाइल फोन सक्रिय रहा। बाद में पुलिस को सूचना मिली कि अमित का मोबाइल फोन डांगी मोड़ के पास फेंक दिया गया है।

जांच के दौरान थानेदार मनोज पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम सूर्य हाइलैंड सिटी पहुंची, जहां गहन छानबीन की गई। इस दौरान विकास खंडेलवाल नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है, जिस पर करीब एक करोड़ रुपये का लोन बकाया बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, अमित से उसका लोन सेटलमेंट को लेकर लगातार बातचीत चल रही थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close