AAJ Ka Rashifal 15 April 2024। अप्रैल का यह सप्तादह बुध के उदय होने से मेष और तुला सहित 5 राशियों के लिए कमाई के मामले में शानदार होगा। इन राशियों के कारोबारी इस सप्तातह जबर्दस्तस मुनाफा हासिल करेंगे। साथ ही मालव्या राजयोग से इन राशियों के लोगों की सुख सुविधाओं में इजाफा होगा। करियर में भी इस सप्तामह आपको बेहतरीन प्रस्तााव मिल सकते हैं। आइए जानते हैं ऐस्ट्रॉवलजर नंदिता पांडे से मेष से मीन तक साप्ताकहिक आर्थिक राशिफल विस्तातर से।

आज का मेष राशिफल
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत उत्तम सिद्ध होने वाला है। अब आपके रुके हुए काम चलने शुरू हो जाएंगे। आज सूर्य आपकी राशि में उच्च की स्थिति में आ गए हैं। आने वाला समय आपके लिए बहुत लाभदायक सिद्ध होने वाला है। आपके यश, मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जो लोग रोजगार की प्रतीक्षा कर रहे थे, उन्हें रोजगार की प्राप्ति होने वाली है। आज नौकरी एवं व्यवसाय में काम का दबाव रह सकता है। व्यस्तता के बीच बेहतर प्रबंधन करने में सफल रहेंगे। पार्टनर और बच्चों के लिए खुशी के पल निकालने का प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र में चल रहा पुराना मनमुटाव आज दूर हो सकता है। संयमित खान-पान, अन्यथा सेहत बिगड़ सकती है।
आज का शुभ अंक – 3
आज का शुभ रंग – हल्का हरा
उपाय – सुबह के समय घर में गूगल की धूम दें।

आज का वृष राशिफल
वृष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है। आज आपके घर में किसी उत्सव का आयोजन हो सकता हैं। घर में सुख समृद्धि की वृद्धि होने वाली है। दोपहर बाद आपको कहीं से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता हैं। दिन उत्तम बीतेगा धन-धान्य की वृद्धि के योग बनेंगे। आज का दिन उत्साहवर्धक रहेगा। आज आप ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। सामाजिक कार्यों में आपकी सक्रियता बनी रहेगी। विद्यार्थियों का पढ़ाई में प्रदर्शन बेहतर होगा। आर्थिक स्थिति आपकी बेहतर रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च चिंतित कर सकते है। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है।
आज का शुभ अंक – 6
आज का शुभ रंग – भूरा
उपाय – कुत्ते को रोटी खिलाएं।

आज का मिथुन राशिफल
मिथुन राशि वालों आज का दिन मन की चंचलता को काबू में रखकर निर्णय लेने का दिन है। आज महत्वपूर्ण निर्णय टाल दें। रोजगार में बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। जो विद्यार्थी परीक्षा परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे थे, उन्हें निराशा हो सकती है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छा दिन है। आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा। व्यापार में कुछ नई डील फाइनल होने की संभावना है। मन में प्रसन्नता का भाव बना रहेगा। जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। व्यापार करने वाले जातकों को धन लाभ के योग बन रहे है। भाई बहनों से स्नेह और सहयोग बना रहेगा।
आज का शुभ अंक – 8
आज का शुभ रंग – गुलाबी
उपाय – गरीब को भोजन दें।

आज का कर्क राशिफल
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत बेहतरीन होने वाला है। आज आपकी प्रशंसा चारों तरफ होगी। आपकी कार्य योजना बहुत उत्तम श्रेणी की हैं, आपके ऑफिस में आपकी योजनाओं की सराहना की जाएगी। जो लोग लंबे समय से बीमार चल रहे थे, आज उनकी बीमारी समाप्त होने का दिन है। आज मानसिक रूप से कुछ विचलित रह सकते हैं। धैर्य और संयम से काम लेने का लाभ कार्यक्षेत्र में मिलेगा। नौकरी पेशा जातकों को धन लाभ हो सकता है। किसी को दिया हुआ उधार धन आज वापस मिल सकता है। मित्रों के साथ तालमेल बनाकर रखें, भविष्य में लाभ होगा। अनावश्यक खर्च संभव है।
आज का शुभ अंक – 2
आज का शुभ रंग – गहरा लाल
उपाय – गरीब बच्चों को पुस्तक दान करें।

आज का सिंह राशिफल
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन एक नई शुरुआत लेकर आया है। आज आपकी राशि के स्वामी उच्च में गोचर कर रहे हैं। जिससे आपके मान सम्मान की प्राप्ति होगी और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज आपके कार्य करने की क्षमता में वृद्धि होगी। आपका आलस्य समाप्त हो चुका है, अब आप जितनी मेहनत करेंगे उससे दोगुना परिणाम पाएंगे। आज आपके भाग्य के सितारे चमकते हुए नजर आ रहे है। नौकरी और व्यवसाय में स्थिति अनुकूल बनी रहेगी। आर्थिक मामलों में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। रुका हुआ धन आज मिलने की संभावना बन रही है। शुभ और मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते है। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसान देगा।
आज का शुभ अंक – 5
आज का शुभ रंग – मजेंटा
उपाय – पत्नी को कोई उपहार दें।

आज का कन्या राशिफल
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। बुध आपके सप्तम भाव में गोचर कर रहे हैं लग्न के स्वामी का नीच में गोचर करना ठीक नही है। जिसके कारण आपको वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी है, अन्यथा आपको कहीं से अपमान झेलना पड़ सकता है। जीवनसाथी के अस्वस्थ होने के कारण मन निराश हो सकता है। आज संतान के भविष्य को लेकर सोच विचार में रह सकते है। माता और मातृ पक्ष के संबंधियों से विवाद होने की संभावना है। सेल्स मार्केटिंग और अकाउंट से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ होने की उम्मीद है। सेहत के मामले में सतर्कता बरतने की जरुरत है, सर्दी-जुकाम और पुराने रोग उभर सकते है।
आज का शुभ अंक – 9
आज का शुभ रंग – हल्का नीला
उपाय – पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलें।

आज का तुला राशिफल
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन कार्यों की व्यस्तता में बितेगा। आज के दिन आप बहुत व्यस्त रहने वाले हैं। आज आप चाहेंगे कि अपने पेंडिंग काम निपट लें। आपकी कहीं दूर यात्रा की योजना बन सकती है, यात्रा थकान भरी रहेगी। खर्च अधिक हो सकता है। आज का दिन अपने रुके हुए कामों को पूरा करने का है। धन निवेश के लिहाज से भी आज का दिन उत्तम नजर आ रहा है। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े जातकों को आज लाभ हो सकता है। लंबी दूरी की यात्रा का योग बनता हुआ नजर आ रहा है। कृषि कार्य से जुड़े लोगों को भी आज आर्थिक लाभ मिल सकता है।
आज का शुभ अंक – 1
आज का शुभ रंग – हरा
उपाय – गाय को हरा घास खिलाएं।

आज का वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सब तरफ विजय दिलवाने वाला है। आपके शत्रु कमजोर पड़ेंगे। यदि कोई पुराना विवाद चल रहा था, उसमें आपकी विजय होगी। घर में कोई नया वाहन या घर की सुख समृद्धि का सामान ला सकते हैं। आज का दिन मिला-जुला खर्च अधिक करवाने वाला श्रेष्ठ दिन है। आज का दिन मिलाजुला निकलने की उम्मीद है। बिना सोचे समझे कोई फैसला लेना आपको मुश्किल में डाल सकता है। कारोबार में आ रही दिक्कतों में पिता की सलाह की जरुरत पड़ सकती है। आर्थिक मामलों में दिन खर्चीला रहने की सम्भावना नजर आ रही है। जीवनसाथी के साथ अच्छा दिन निकलेगा।
आज का शुभ अंक – 4
आज का शुभ रंग – जामुनी
उपाय – घोड़े को काले चने खिलाएं।

आज का धनु राशिफल
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत उत्तम दिन होने वाला है। आज आपके सभी कार्य प्रगति पर होंगे। आज आप जिस काम में हाथ डालेंगे हर तरफ सफलता प्राप्त होगी। आपके लिए बेहतर दिन साबित होने वाला है। किसी नए व्यक्ति के मिलने से नए रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। लंबे समय से चल रहा कानूनी विवाद आज खत्म हो सकता है। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। नए लोगों से आज संपर्क हो सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर मतभेद होने की आशंका दिखाई दे रही है। अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए दिन अच्छा है, इसलिए आलस्य त्याग आगे बढ़े।
आज का शुभ अंक – 7
आज का शुभ रंग – पर्पल
उपाय – विष्णु जी को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।

आज का मकर राशिफल
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन श्रेष्ठ होने वाला है। आज आपके घर में उत्सव का माहौल बना रहेगा। कार्य क्षेत्र में उन्नति होने से मन प्रसन्न रहेगा। दोपहर बाद प्राप्त होने वाली सूचना आपको उत्साह से भर देगी। परिवार के किसी सदस्य की अस्वस्थ होने से मन निराश हो सकता है। आज कार्यक्षेत्र में भाग्य का साथ मिलेगा। कारोबार में अच्छी आमदनी की संभावना बन रही है। निर्णय लेने में बहुत सोच विचार करना नुकसान दे सकता है। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में विरोधी परेशानी में डाल सकते है। जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है। जेब खर्च थोड़ा चिंतित कर सकता है।
आज का शुभ अंक – 5
आज का शुभ रंग – पीला
उपाय – शनि मंदिर के बाहर बैठे लंगड़े भिखारी को वस्त्र दान करें।

आज का कुम्भ राशिफल
कुम्भ राशि वालों के लिए आज का दिन गुस्से को शांत रख के निर्णय लेने का है। आज आपके अंदर गुस्से का भाव अधिक रहने की संभावना है। कार्यों में चल रही रुकावट आपके मन को परेशान कर सकती हैं। परंतु किसी नए व्यक्ति से संपर्क होगा, जो आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। घर में विवाद होने की संभावना है। शांत रहकर दिन बिताएं। आज का दिन कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में चली आ रही समस्य़ाओं का समाधान आज हो सकता है। इंश्योरेंस और फाइनेंस के क्षेत्र में बेहतर अवसर और लाभ मिलेगा। व्यापार के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। जीवनसाथी की सलाह से किए गए कार्यों में सफलता प्राप्त होने की उम्मीद है।
आज का शुभ अंक – 8
आज का शुभ रंग – नीला
उपाय – गुरु को कोई लिखने का पेन भेंट दें।

आज का मीन राशिफल
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन परिवर्तन भरा रहेगा। आज बहुत से ऐसे कार्य होंगे जिनकी प्रतीक्षा आप लंबे समय से कर रहे थे। ग्रहों की चाल आपके लिए बदली है, जिससे अब आपको उत्साह और धन संपत्ति की वृद्धि देखने को मिलेगी। आप में निर्णय लेने की क्षमता बहुत अधिक है, परंतु बुद्धि को विचलित न होने दें। आज चतुराई से सभी समस्याओं का समाधान निकाल सकेंगे। आपकी सफलता को देखकर लोगों के मन में द्वेष भाव आ सकता है। माता के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है। पारिवारिक जीवन में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। मनपसंद खान-पान का आनंद लेंगे। घर के बड़ों से आशीर्वाद प्राप्त होगा।
आज का शुभ अंक – 2
आज का शुभ रंग – लाल
उपाय – पक्षियों के लिए पानी का प्रबन्ध करें।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...