Jharkhand: Congress released the list of star campaigners, Irfan Ansari got angry

रांची। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड में चुनाव प्रचार के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इन स्टार प्रचारकों में मल्लिकार्जुन खरगे सोनिया गांधी राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, गुलाम अहमद मीर, राजेश ठाकुर,भूपेश बघेल, सुखविंदर सिंह सुखु, ए. रेवंथ रेड्डी, सलमान खुर्शीद, जयराम रमेश, तारिक अनवर, डा. अजय कुमार, आलमगीर आलम, सुबोध कांत सहाय सहित कई नाम शामिल हैं।

इन्हें बनाया गया स्टार प्रचारक

जानकारी देते हुए प्रदेश महासचिव अमुल्य नीरज खलखो बताया कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की गई है. जिसमे मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल, गुलाम अहमद मीर, राजेश ठाकुर, भुपेश बघेल, सुखविंदर सिंह सुक्खू, ए रेवंत रेड्डी, सलमान खुर्शीद, जयराम रमेश, तारिक अनवर, डॉ. अजय कुमार, सुबोधकांत सहाय, राना केपी सिंह, आलमगीर आलम, डॉ. रामेश्वर उरांव, बादल पत्रलेख, बन्ना गुप्ता, इमरान प्रतापगढ़ी, सुप्रिया श्रीनेत, दीपिका पांडे सिंह, फुरकान अंसारी, डॉ. प्रदीप कुमार बालमुचू, बंधु तिर्की, सहजादा अनवर, जलेश्वर महतो, रवीन्द्र सिंह, संजय लाल पासवान, जयशंकर पाठक, मानस सिन्हा, गीताश्री उरांव, गुंजन सिंह, अभिजीत राज, मंजूर अंसारी, छविन्द्र करमा, रियाजुल अंसारी, नमन बिक्सल कोंगारी, दयामनी बारला को शामिल किया गया है.

विधायक इरफान अंसारी नाराज

अक्सर सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी पार्टी से नाराज चल रहे हैं और इसके पीछे का कारण इरफान के पिता फुरकान अंसारी को कांग्रेस ने गोड्डा लोकसभा क्षेत्र से टिकट नहीं मिलना है।

 फुरकान अंसारी 2004 में गोड्डा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर निर्वाचित हुए थे। हालांकि, नाराजगी के बावजूद जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी ने कांग्रेस के राज्य प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और विधायक दल के नेता आलमगीर आलम को आश्वसन दिया कि वे पार्टी नहीं छोड़ेंगे।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...