पूर्णिया। बिहार में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि पुलिसवाले भी सुरक्षित नहीं हैं। बदमाशों ने दो पुलिसकर्मियों को ही लूट लिया। घटना के. हाट थाना क्षेत्र के पॉलिटेक्निक चौक से लगे नगर निगम के अंतर्गत आने वाले सम्राट अशोक भवन की है। वहीं जिन पुलिस वालों से लूटपाट की गई। वो दोनों होम गार्ड के जवान हैं। लूटपाट की इस वारदात को लेकर होमगार्ड जवान अभिनंदन यादव और अनंत कुमार यादव ने स्थानीय केहाट थाने में लिखित शिकायत दी है।

जानकारी के मुताबिक सुरक्षा में तैनात पुलिस वाले पर पिस्टल तान बदमाशों ने लूटपाट की। बेखौफ बदमाशों ने पुलिस वाले से न सिर्फ उनके जेब में रखे रुपए लूटे बल्कि उनका टॉर्च और जैकेट तक नहीं छोड़ा। पुलिसकर्मी अभिनंदन यादव और अनंत कुमार यादव ने बताया कि वो सम्राट अशोक भवन की सुरक्षा में लगे थे। तभी रात करीब 2 बजे हथियार से लैस कुछ बदमाश दीवार फांदकर बारी-बारी से भवन के कैंपस में घुसे।

आवाज सुन जैसे ही उन्होंने खिड़की से झांका। बदमाशों ने पिस्टल निकालकर उनके ऊपर तान दी। वो दस की संख्या में थे। उन्होंने दरवाजा खोलने को कहा। ऐसा न करने पर उन्होंने गोली मारने की धमकी दी।वहीं इसके बाद वो पूरी तरह सहम गए और उन्होंने भवन का मेन गेट खोला। बेखौफ बदमाशों ने उनके जेब में रखे करीब 800 रुपए लूट लिए। इसके बाद उन्होंने भवन में लगे सारे लाइट खोल लिए।

पूरा भवन छान मारने पर उनके हाथ जब और कुछ नहीं लगा, तो उन्होंने जाते-जाते होम गार्ड जवान का जैकेट खुलवा लिया और अपने साथ जैकेट और टॉर्च तक ले गए। वहीं पुलिस वाले से हुई लूटपाट की सूचना मिलते ही महकमा हरकत में आया और भवन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दो होम गार्ड जवान के अलावा 5 अन्य पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...