मुजफ्फरपुर।बिहार में लूट की वारदात बढ़ गयी है। आरा में 16 लाख की बैंक लूट के बाद अब मुजफ्फरपुर में भी 38 लाख की लूट हुई है। लूट के दौरान CCTV को भी लूटेरों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। जानकारी के मुताबिक अहियापुर थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर स्थित भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मियों को बंधक बनाकर लूटपाट की है। इधर घटना की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

मामले की छानबीन की जा रही। एएसपी टाउन अवधेश दीक्षित ने पुष्टि करते हुए बताया कि 38 लाख की लूट हुई है। अज्ञात अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। कुछ कर्मियों को डिटेन किया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

बैंक में हुई थी 16 लाख की लूट

बिहार के आरा शहर के एक्सिस बैंक में बुधवार को 14 मिनट में साढ़े 16 लाख की डकैती हुई। इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें एक-एक कर 5 लोग पिस्टल लेकर बैंक के अंदर घुसते दिख रहे हैं। थोड़ी देर में वो सारे स्टाफ को गन पॉइंट पर ले लेते हैं। इसके बाद सभी को कैंटीन में बंद कर देते हैं।सीसीटीवी में सभी अपराधी नकाब पहने हैं। एक काले रंग का स्वेटर और टोपी, दूसरा अपराधी सफेद रंग का जैकेट, मंकी टोपी और चश्मा लगाए नजर आ रहा है। सभी की उम्र 18 से 20 साल के बीच बताई जा रही है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...