कल से होने जा रहा बैंकिंग सेक्टर में बड़े-बड़े बदलाव…ATM से पैसे निकालने, UPI और FD के नए नियम जान लें…

कल से होने जा रहा बैंकिंग सेक्टर में बड़े-बड़े बदलाव…ATM से पैसे निकालने, UPI और FD के नए नियम जान लें…
1 अप्रैल 2025 से बैंकिंग सेक्टर में कई महत्वपूर्ण बदलाव होने जा रहे हैं, जो आपकी वित्तीय स्थिति पर असर डाल सकते हैं। ये बदलाव आपके बैंकिंग अनुभव को पूरी तरह से प्रभावित करेंगे। यहां जानिए वो 7 बड़े नियम जो इस नए वित्तीय साल में लागू होंगे:
2. UPI के लिए नया नियम
अगर आपके बैंक से लिंक किया गया मोबाइल नंबर लंबे समय तक बंद पड़ा रहा, तो आपका UPI ID ऑटोमेटिकली डीएक्टिवेट हो जाएगा. NPCI के नए नियम के मुताबिक, अब UPI यूजर को अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर हमेशा एक्टिव रखना होगा, वरना पेमेंट करना बंद.
1. ATM से पैसे निकालने का तरीका बदलेगा
पहले जहां दूसरे बैंक के एटीएम से पांच बार फ्री में पैसे निकाल सकते थे, अब सिर्फ तीन बार ही निकाल पाएंगे. उसके बाद प्रति ट्रांजैक्शन 20-25 रुपये चार्ज देना पड़ेगा. अब हर बार ATM जाने से पहले सोचना पड़ेगा.
2.न्यूनतम बैलेंस नहीं रखा तो कटेगा पैसा
SBI, PNB और केनरा बैंक जैसे बड़े बैंकों ने न्यूनतम बैलेंस के नियम बदल दिए हैं. शहरी, अर्ध-शहरी और ग्रामीण इलाकों के हिसाब से अब अलग-अलग मिनिमम बैलेंस रखना होगा. अगर बैलेंस में कमी रही, तो सीधा जुर्माना लगेगा.
3.चेक से पेमेंट करने पर नया नियम
पॉजिटिव पे सिस्टम (PPS) लागू हो रहा है, जिससे 5000 रुपये से ज्यादा के चेक पेमेंट के लिए कन्फर्मेशन देना अनिवार्य होगा. अब पेमेंट करने से पहले चेक नंबर, तारीख, लाभार्थी का नाम और रकम वेरीफाई करनी होगी. इससे धोखाधड़ी के मामलों में कमी आएगी.
4.डिजिटल बैंकिंग में अब AI करेगा मदद
बैंकों ने नई ऑनलाइन सेवाएं और AI-पावर्ड चैटबॉट्स लाने का फैसला किया है. साथ ही, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन को और मजबूत किया जाएगा, जिससे डिजिटल बैंकिंग पहले से ज्यादा सेफ और स्मार्ट हो जाएगी.
4. FD पर ब्याज दरें बढ़ सकती हैं
अब बैंक बचत खाते और फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों को जमा राशि के आधार पर तय करेंगे. मतलब जिनका बैलेंस ज्यादा रहेगा, उन्हें ज्यादा ब्याज का फायदा मिल सकता है!
5.क्रेडिट कार्ड के फायदे होंगे कम
अगर आपके पास SBI या IDFC First Bank का Vistara क्रेडिट कार्ड है, तो अब आपको फ्री टिकट वाउचर, रिन्यूअल बेनिफिट्स और माइलस्टोन रिवॉर्ड्स जैसी सुविधाएं नहीं मिलेंगी! 18 अप्रैल 2025 से Axis Bank भी यही बदलाव करेगा.
क्या करें?
1 अप्रैल 2025 से ये नए नियम लागू हो जाएंगे. इसलिए आज से अपनी बैंकिंग डिटेल्स चेक कर लें. ATM से कैश निकालने की लिमिट, UPI ID एक्टिवेशन और मिनिमम बैलेंस जैसी चीजों को लेकर सतर्क रहें, ताकि बाद में कोई दिक्कत न हो.मुंबई इंडियंस vs कोलकाता नाइट राइडर्स…KKR की धीमी शुरुआत…MI को पहली जीत की तलाश









