नयी दिल्ली। देश में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। झारखंड, बिहार सहित उत्तर भारत में कंपकंपी और शीत लहरी ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने उत्तर भारत में अगले 4 से 5 दिनों तक कुछ इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अगले चार दिनों तक कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है।.कुछ इलाकों में तो अगले तीन दिनों के दौरान शीत लहर से गंभीर शीत लहर चलने की बात कही है। तीन दिनों के बाद धीरे–धीरे ठंड कम होने लगेगी। IMD के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक उत्तर भारत में घना कोहरा छाया रहेगा, जिसकी वजह से नमी बनी रहेगी, जिसके कारण फसलों को काफी नुकसान पहुंच सकता है।

मौसम विभाग का कहना है कि झारखंड, बिहार, पंजाब हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कई हिस्सों में अगले तीन दिनों तक कुछ हिस्सों में रात और सुबह में कुछ घंटों के लिए घने से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़ के कई हिस्सों में शीतलहर की स्थिति जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के कुछ हिस्सों और हरियाणा, चंडीगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में 14 से 16 जनवरी के दौरान सुबह कुछ घंटों के लिए घना से बहुत घना कोहरा छाया रहेगा तो वहीं यूपी और बिहार में भी 14 और 15 जनवरी को घना कोहरा छाया रहेगा।

उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में 14 से 15 जनवरी तक घना से अति घना कोहरा रहने के आसार है।. मौसम विभाग ने बताया कि पहाड़ी इलाके हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले दो दिनों तक अति घना कोहरा छाया रहेगा। पूर्वोत्तर राज्य असम, मेघालय और मणिपुर में अगले 14 से 16 जनवरी तक घना कोहरा छाया रहेगा। पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों 17 जनवरी को कुछ स्थानों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

14 जनवरी को हिमाचल प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़ और पूर्वी राजस्थान में पाला पड़ने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के अलग-अलग स्थानों पर 14 से 16 जनवरी तक कोल्ड डे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में गंभीर ठंड पड़ सकती है। 17 जनवरी के बाद मौसम में बदलाव आ सकता है और ठंड धीरे-धीरे कम हो सकती है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...