पटना। पवन सिंह चुनाव तो लड़ेंगे, लेकिन किस पार्टी से? इस सस्पेंस से अब तक पर्दा नहीं उठा है। खबर है कि पवन सिंह को बसपा उम्मीदवार बना सकती है। ये चर्चा उस मुलाकात के बाद शुरू हुई है, जिसमें मायावती से भोजपुरी स्टार पवन सिंह के बीच लंबी चर्चा हुई है। इससे पहले पवन सिंह ने ऐलान कर रखा है कि वो काराकाट से चुनाव लड़ेंगे। पवन सिंह की इंट्री से NDA और INDIA दोनों गठबंधन में हलचल तेज है।

ना तो पवन सिंह और ना ही बसपा ने इस मामले में अपने पत्ते खोले हैं, लिहाजा सस्पेंस अभी बना हुआ है। आपको बता दें कि भाजपा ने उन्हें आसनसोल से टिकट दिया था, लेकिन उन्होंने वहां से चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया था। मौजूदा स्थिति को देखें तो NDA से उपेंद्र कुशवाहा, तो INDIA गठबंधन से माले के राजाराम सिंह प्रत्याशी हैं। अब पवन सिंह के ऐलान के बाद मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है।

काराकाट सीट पर अभी जेडीयू के महाबली सिंह सांसद हैं, जबकि इस बाद एनडीए ने प्रत्याशी बदला है और काराकाट से एनडीए ने उपेंद्र कुशवाहा को टिकट दिया है। पिछली बार महाबली सिंह ने उपेंद्र कुशवाहा को ही हराया था, जबकि इससे पहले 2014 में इसी सीट से उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की थी। तब उपेंद्र कुशवाहा ने आरजेडी की प्रत्याशी कांति सिंह को हराया था। उस वक्त जेडीयू तीसरे नंबर रही थी।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...