रांची। शुक्रवार को आखिरकार चंपई सोरेन ने सस्पेंस खत्म कर दिया। 8 मंत्रियों ने शपथ ली, जिसमें झामुमो के पांच और कांग्रेस के तीन मंत्री शामिल हैं। एक मंत्री पद अभी खाली है। गृह, कार्मिक सहित वैसे विभाग मुख्यमंत्री ने अपने पास रखे हैं, जो किसी मंत्री को आवंटित नहीं किए गए हैं। इनमें उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग तथा स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भी सम्मिलित हैं।

इधर, नये मंत्रियों के शपथ के बाद हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरने का एक ट्वीट आया है। कल्पना सोरेन ने X पर नये मंत्रियों से झारखंड के बेहतर विकास की उम्मीद जतायी है। उन्होंने X पर लिखा है कि .. माननीय मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के नेतृत्व में मंत्रिमंडल में शपथ लेने वाले सभी नवनियुक्त माननीय मंत्रियों को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। आप सभी के सहयोग से राज्य सरकार झारखण्डवासियों को हक़-अधिकार देने के अपने महाअभियान को और गति देगी, यही कामना करती हूं। जय जोहार! जय झारखण्ड!~ कल्पना मुर्मू सोरेन

इधर सत्यानंद भोक्ता तथा मिथिलेश ठाकुर को इस बार एक-एक अतिरिक्त विभाग क्रमश: उद्योग तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध भी मिला है। वहीं, आलमगीर आलम, रामेश्वर उरांव, बादल, बन्ना गुप्ता तथा हफीजुल हसन के विभाग में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।बेबी देवी को उत्पाद एवं मद्य निषेध की जगह महिला एवं बाल विकास विभाग की जिम्मेदारी मिली है। पहली बार मंत्री बने हेमंत सोरेन के छोटे भाई बसंत सोरेन को पथ निर्माण, भवन निर्माण तथा जल संसाधन जैसे महत्वपूर्ण विभाग दिए गए हैं।

दीपक बिरूआ को वैसे विभाग दिए गए हैं, जो हेमंत सरकार में चम्पाई सोरेन के पास थे। मंत्रिमंडल समन्वय विभाग द्वारा शुक्रवार को ही रात में विभागों के आवंटन संबंधित अधिसूचना में आंशिक संशोधन किया गया। पूर्व में जारी अधिसूचना में आलमगीर आलम को संसदीय कार्य विभाग नहीं दिया गया था, जबकि दो फरवरी को जारी अधिसूचना में उन्हें यह विभाग मिला था। आंशिक संशोधन में उन्हें अन्य विभागों के अलावा यह विभाग भी दे दिया गया।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...