Kalpana Soren: कल्पना सोरेन अब राजनीति में परिपक्व होती जा रही है। भाषण शैली, आक्रमकता और पार्टी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने की उनकी अनूठी शैली लोगों को खूब भा रही है। नामांकन के बाद से कल्पना सोरेन ने गांडेय में कैंप किया हुआ है। वो लोगों के बीच जा रही है, उनसे संवाद कर रही है। जनसंपर्क अभियान का एक VIDEO कल्पना सोरेन ने खुद ही अपने सोशल मीडिया हैंडल में डाला है। कल्पना सोरेन उस VIDEO में अलग ही अंदाज में नजर आ रही है।

कल्पना सोरेन इस वीडियो में जनता के बीच मौजूद है और मौजूद ग्रामीणों को नारा लगाना सीखा रही है। वो अलग-अलग नारे की पहली पंक्ति बोलती है, उसके पीछे ग्रामीण और मौजूद नेता कार्यकर्ता उस नारे की पूरी पंक्ति पढ़ रहे हैं। उनके साथ सरफरार अहमद सहित कुछ विधायक भी मौजूद दिख रहे हैं।

कल्पना सोरेन नारा लगाती है… जेल का ताला टूटेगा.. पीछे से ग्रामीण और साथ में नेता कहते हैं, हेमंत सोरेन छुटेगा। इसके बाद वो दिशोम गुरू शिबू सोरेन को लेकर नारा लगाती है, उनके साथ अन्य नेता भी जिंदाबाद-जिंदाबाद का नारे लगाते हैं।

आपको बता दें कि कल्पना सोरेन ने कल ही गांडेय उपचुनाव के लिए पर्चा भरा है। मंगलवार को उनका जनसंपर्क अभियान शुरू हुआ है। उन्होंने जनसंपर्क की तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि गांडेय विधानसभा के गिरिडीह प्रखण्ड अंतर्गत विभिन्न पंचायतों और गांव-टोलों में अपने लोगों से मिल रही हूं। गांडेय विधानसभा को प्रगति और विकास के मार्ग पर हमें मिलकर ले जाना है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...