रांची। झारखंड में आज होली के साथ आदिवासियों का बाहा पर्व भी मनाया जा रहा है। यूं तो हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने पहले ही इस बात का ऐलान कर दिया है कि जब तक उनके पति हेमंत सोरेन जेल से बाहर नहीं निकलेंगे, तब तक वो होली नहीं मनायेगी, लेकिन आज उन्होंने बाहा पर्व मनाते हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।

बाहा पर्व की थ्रू बैक तस्वीर शेयर करते हुए कल्पना सोरेन ने लिखा है कि अगली पीढ़ी को संरक्षित करने के लिए प्राकृतिक संसाधन व समाज का संरक्षण किया जायेगा। कल्पना सोरेन ने लिखा, सभी राज्यवासियों को प्रकृति पर्व बाहा की हार्दिक शुभकामनाएं और जोहार। यह पर्व, प्रकृति और समृद्ध आदिवासी विरासत के मूल नियमों में निहित है। आज गांव में हेमन्त जी की अनुपस्थिति में राज्यवासियों के कल्याण की कामना करते हुए बाहा पर्व से संबंधित अनुष्ठान को किया गया।

आज हम उदास ज़रूर हैं पर दृढ़ विश्वास है कि कोई भी तानाशाही ताकत हेमन्त जी के हौसले को कमजोर नहीं कर सकती। बाहा पर्व हमें पर्यावरण संरक्षण और भविष्य के लिए संतुलित अनुशासन की महत्वपूर्णता को समझने के लिए प्रेरित करता है।

जलवायु परिवर्तन के इस दौर में जब हम प्रकृति पर्व को मनाते हैं तो प्राकृतिक संसाधन और समाज के संरक्षण के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए उसे आगामी पीढ़ी के लिए संरक्षित करने का संकल्प भी लेते हैं। ~कल्पना मुर्मू सोरेन

होली को लेकर ली है ये कसम

इससे पहले कल ही कल्पना सोरेन ने होली के त्योहार को लेकर शपथ ली थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा था… रंगों के त्योहार होली और बाहा पोरोब की आप सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और जोहार। शादी के बाद आज पहली बार मैं हेमन्त जी के बिना होली के पर्व में अपने ससुराल नेमरा स्थित घर पर हूं। तानाशाही शक्तियों ने झूठे केस मुक़दमों में फंसा आज हेमन्त जी को भले ही राज्यवासियों, मुझसे, परिवार और बच्चों से दूर कर रखा है। पर तानाशाही शक्तियां ये दमन ज्यादा दिन कर नहीं पायेंगी। भगवान के घर देर है, अंधेर नहीं। मैं होली उसी दिन मनाऊंगी जब हेमन्त जी वापस हमारे बीच होंगे।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...