रांची:झारखंड की राजधानी रांची में आज झामुमो की उलगुलान महारैली का आयोजन किया गया है. इस मेगा रैली में देश के सभी विपक्षी दलों के बड़े नेता एक मंच पर होंगे. राहुल गांधी, लालू यादव, तेजस्वी यादव, फारूक अब्दुल्ला, सुनीता केजरीवाल, संजय सिंह समेत कई बड़े नेता लोगों को संबोधित करेंगे. इस दौरान महारैली में करीब 5 लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

उलगुलान न्याय महारैली में शामिल होने के लिए राजद नेता तेजस्वी यादव रांची पहुंच गए हैं।

एयरपोर्ट पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि आज की रैली का मैसेज साफ है. भाजपा भगाओ देश बचाओ, भाजपा भगाओ लोकतंत्र बचाओ, भाजपा भगाओ संविधान बचाओ. उन्होंने कहा कि बहन कल्पना सोरेन का फोन आया था. पूरा इंडिया गठबंधन उनके साथ है. हेमंत सोरेन के साथ जो नाइंसाफी हुई है, जिस तरह से उनको तंग किया जा रहा है, उसका बदला झारखंड की जनता लेगी।

हेमंत सोरेन के साथ हुई नाइंसाफी

तेजस्वी यादव

चार्टर्ड फ्लाइट से रांची पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, सुनीता केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह भी रांची पहुंचे. उनके साथ उमर अब्दुल्ला भी रांची पहुंचे हैं.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, AAP सांसद संजय सिंह और उनकी पत्नी INDIA गठबंधन की ‘उलगुलान रैली’ में भाग लेने के लिए रांची पहुंचे।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा है कि पहले चरण के लोकसभा चुनाव में जनता ने जो फैसला लिया है, हम उसकी प्रशंसा करते हैं. हमारा कार्यक्रम पहले से तय था. जिस तरह से झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया गया, उससे जनता में आक्रोश है. इस कार्यक्रम के जरिए हम लोगों में न्याय की आस जगाने की कोशिश कर रहे हैं.

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...