रांची: झारखंड के नवनियुक्त राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन रांची पहुंच गये। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर सीएम हेमंत सोरेन ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। नये राज्यपाल ने पहले ही झारखंड संभावनाओं का जिक्र किया है। एयरपोर्ट में ही नए राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। नए राज्यपाल शनिवार सुबह 11 बजे राजभवन में शपथ लेंगे. राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

क्या कहा राधाकृष्णन राधाकृष्णन ने कहा, झारखंड के आदिवासी, अनुसूचित जाति, गरीब, पिछड़े और दलित वर्ग के लोगों का जीवन स्तर ऊंचा करना उनकी प्राथमिकता होगी। शिक्षित समाज से राज्य के विकास को गति मिलती है। उनका जोर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर भी होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य के बीच सेतु के रूप में उनकी भूमिका रहेगी। वह तमिलनाडु और झारखंड के बीच एक नया रिश्ता कायम करेंगे।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...