लोहरदगा : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आज मंगलवार को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में 09 राज्यों के सचिवों और 68 जिला कलेक्टरों को उनकी टीम के साथ भूमि सम्मान-2023 प्रदान किया गया। इसमें लोहरदगा जिला की ओर से उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण, उप विकास आयुक्त समीरा एस और जिला पंचायती राज पदाधिकारी पवन कुमार ने यह सम्मान ग्रहण किया।

यह सम्मान डिजिटल इंडिया भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम (डीआईएलआरएमपी)- में सौ फी- सदी पूर्णता हासिल करने के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा भूमि सम्मान-2023 प्रदान किया गया. यह सम्मान डिजिटल इंडिया भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम (डीआईएलआरए- मपी)- में सौ फीसदी पूर्णता हासिल करने के लिए दिया गया।

राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में पूरे देश के 75 जिलों में लोहरदगा को भी यह सम्मान मिला है. लोहरदगा जिले की ओर से उपायुक्त डॉ. वाघमारे प्रसाद कृष्ण, उप विकास आयुक्त समीरा एस को लैंड डिजिटाइजेशन में उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित किया है. लोहरदगा के साथ झारखंड के 9 जिलों को भी यह सम्मान मिला है. जिसमें पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, दुमका, चतरा, गुमला, गिरिडीह, खूंटी और सिमडेगा शामिल हैं.

डीसी और डीडीसी के नेतृत्व मेंसेल डीड, खतियान और अन्य जमीन संबंधी डॉक्यूमेंट का डिजिटलाइजेशन करने का 99 प्रतिशत से अधिक सफलतापूर्वक किया गया है. लोहरदगा डीसी और डीडीसी को राष्ट्रपति के हाथों सम्मान मिलने पर यहां के लोगों ने खुशी जताई है. इसके साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन को बधाई दी है. लोगों का कहना है कि यह सम्मान मिलना अपने आप में लोहरदगा जिले के लिए गौरव की बात है. लोहरदगा जिले के अधिकारी और कर्मचारियों ने बेहतर समन्वय के साथ काम करते हुए भूमि संबंधी आंकड़ों को बेहतर रूप से डिजिटलाइजेशन करने में अपनी भूमिका निभाई है, जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं।

झारखंड के नौ जिलों को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

बता दें कि लोहरदगा जिले को यह सम्मान डिजिटलइंडिया भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम (डीआईएलआरएमपी) में शत-प्रतिशत पूर्णता हासिल करने के लिए दिया गया। लोहरदगा जिला समेत झारखंड राज्य के कुल नौ जिलों को यह सम्मान मिला है। इसमें लोहरदगा के साथ-साथ गुमला, सिमडेगा, चतरा, खूंटी, सरायकेला एवं पश्चिमी सिंहभूम, गिरिडीह एवं दुमका के डीसी-एसी शामिल हैं।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...