रांची। झारखंड में फिलहाल मौसम की मेहरबानी बनी रहेगी। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले दो दिनों में झमाझम बारिश होगी। 28 अप्रैल तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश और वज्रपात की भी आशंका जतायी है। । मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। पहले मौसम विभाग ने इसे 26 अप्रैल तक के लिए ही जारी किया था लेकिन मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए इसका दायरा 27 अप्रैल तक बढ़ा दिया है।

झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में 27 अप्रैल और 28 अप्रैल तक झारखंड के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। आज उत्तरी और निकटवर्ती इलाके हैं यहां बारिश हो सकती है। 26 अप्रैल को पश्चिमी, दक्षिण और मध्य के इलाके में बारिश हो सकती है। 27 अप्रैल को पश्चिमी और मध्य के इलाके में बारिश हो सकती है। 28 को दक्षिणी भाग में बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने संभावना जाहिर की है कि शाम होते – होते मौसम अपना मिजाज बदलेगा। तेज हवा के साथ हल्की बारिश की भी संभावना जाहिर की गयी है। 27 अप्रैल को राजधानी रांची के साथ- साथ जिन जगहों पर बारिश की संभावना जाहिर की गयी है।

उनमें पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार व लोहरदगा के अलावा रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ में बारिश हो सकती है। सोमवार को रांची में तेज हवा के साथ बारिश हुई। रांची के साथ- साथ जिन इलाकों में बारिश हुई उनमें जमशेदपुर, रामगढ़, पश्चिमी सिंहभूम खूंटी में बारिश हुई। बारिश की वजह से इन इलाकों में गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने सचेत रहने को कहा है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...