रांची: राज्य में मौसम तेजी से बदल रहा है। झारखंड के कई जिलों में अभी भी ठंड का असर हैं, तो कई जिलों में तापमान में बढ़ोतरी होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि झारखण्ड के उत्तर भाग में अभी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। झारखंड के उत्तरी और दक्षिणी भाग में दो अलग-अलग सिस्टम की वजह से मौसम और न्यूनतम तापमान में अंतर दिख रहा है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से झारखंड के उत्तर और उत्तर पश्चिम जिलों में ठंडी हवाओं ने प्रवेश किया है, जिस वजह से इसे 24 घंटे में पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार जैसे जिलों में न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है वहीं बंगाल की खड़ी अंडमान सागर के पास बने निम्न दबाव के क्षेत्र की वजह से पूर्वी हवाएं राज्य के दक्षिणी और मध्य भाग तक आ रही है जिस वजह से पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां, झारखंड के जिले जैसे रांची, बोकारो, गुमला, रायगढ़, हजारीबाग में न्यूनतम तापमान में कोई खास गिरावट नहीं आई है।

30-31 जनवरी को न्यूनतम तापमान में होगी बढ़ोतरी

मौसम केंद्र रांची के अनुसार 30 – 31 जनवरी को राज्य भर में बंगाल की खाड़ी की तरफ से आने वाली पुरवा हवा की वजह से न्यूनतम तापमान में दो से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। इस कारण कई जिलों के न्यूनतम तापमान में कोई खास गिरावट नहीं आने की उम्मीद है।

एक और दो फरवरी को झारखण्ड में गिरेगा न्यूनतम तापमान

मौसम केन्द्र रांची के प्रभारी निदेशक और वरिष्ठ मौसम पूर्वानुमान अनुसर 1 फरवरी को उत्तरी झारखंड के जिलों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान है, वहीं उसके अहले दीन यानि दो या तीन फरवरी को मध्य और दक्षिण झारखंड में भी न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जाएगी।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...