रांची। गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे का सोरेन परिवार और झारखंड की महागठबंधन पर हमला जारी है। विशेष सत्र के दौरान बाबूलाल मरांडी को नहीं बोलने दिये जाने को लेकर निशिकांत दुबे ने झामुमो पर निशाना साधा है। उन्होंने एक बार फिर भ्रष्टाचार के मुद्दे पर झामुमो को चेताया है। उन्होंने कहा है कि भ्रष्टाचारी का पैसा खोद कर लाएँगे । इंतज़ार करिए… दरअसल काफी वक्त से झारखंड की विधानसभा में बाबूलाल मरांडी को नहीं बोलने दिया जाता है।

हालांकि इससे पहले झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि जब सदन में हेमंत सोरेन ने उक्त बातें कही तो उस दौरान बाबूलाल मरांडी ने अपनी बातें सदन में क्यों नहीं की। उन्होंने इसके लिए प्रेसवार्ता का सहारा क्यों लिया। सदन में हेमंत सोरेन ने भाजपा को ललकारते हुए कहा था कि कथित साढ़े आठ एकड़ की जमीन का दस्तावेज दिखा दें तो वे राजनीति छोड़ देंगे। राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान नेता प्रतिपक्ष ने बाबूलाल मरांडी को बोलने का मौका तक नहीं दिया।

अब निशिकांत दुबे ने सुप्रियो भट्टाचार्य पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि झारखंड में झामुमो व कांग्रेस के इशारे पर पिछले 4 साल से भाजपा झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष व प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को विधानसभा में बोलने नहीं दिया जा रहा है,क्या बाबूलाल मरांडी जी आदिवासी नहीं है? उनका अपमान आदिवासी का अपमान नहीं है सुप्रीयो भट्टाचार्य जी। कॉंग्रेस पार्टी के विचरण करने वाले नेता आज खूँटी जाकर भी भगवान बिरसा मुंडा जी के समाधि स्थल पर नहीं गए,क्या सोरेन परिवार बिरसा मुंडा जी से भी बड़ा है,या केवल सोरेन परिवार ही आदिवासी है। भ्रष्टाचारी का पैसा खोद कर लाएँगे । इंतज़ार करिए

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...