झारखंड : देश की बेटियों के सिंदूर का बदला ले लिया गया – चंपाई सोरेन

Jharkhand: The revenge of the sindoor of the daughters of the country has been taken – Champai Soren

पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा विधायक चंपाई सोरेन ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सराहना करते हुए सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि आतंकिस्तान की कमर तोड़ दी गई है.

देश की बेटियों के सिंदूर का बदला ले लिया गया है. हर भारतीय को अपनी सेना पर गर्व है.

आगे लिखा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के दुश्मनों को अकल्पनीय सजा देने का जो वादा किया था, वह पूरा हुआ. आज सारी दुनिया ने देखा कि भारत अपने ऊपर हुए ऐसे किसी भी हमले को बर्दास्त नहीं करेगा.

भारत के खिलाफ उठने वाली हर आतंकी/ अलगाववादी ताकत को इसी प्रकार नेस्तनाबूद कर दिया जायेगा. अमेरिका, इजराइल समेत पूरी दुनिया आज जिस प्रकार भारत के साथ खड़ी दिख रही है, वह वैश्विक परिदृश्य में भारत के बढ़ते कद को दर्शाता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close