रांची। झारखंड में अब स्कूल फिर से खुलेंगे। प्राइवेट समेत सभी तरह के सरकारी स्कूलों में केजी से ऊपर की कक्षाएं 13 मई से पूर्व निर्धारित समय से चलेंगी। मौसम में बदलाव के बाद स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने ये आदेश शुक्रवार को जारी किया है। बता दें अत्यधिक गर्मी व लू के कारण केजी से आठवीं तक की कक्षाएं स्थगित कर दी गयी थीं, जबकि कक्षा नौ से ऊपर की कक्षाएं सुबह सात से 11:30 बजे तक संचालित करना का निर्देश जारी किया गया था।

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने 20 अप्रैल को आदेश जारी किया था। इसमें झारखंड में अत्यधिक गर्मी व लू को देखते हुए सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया था। कक्षा केजी से आठवीं की कक्षाएं 22 अप्रैल से सुबह सात बजे से 11:30 बजे तक की गयी थीं। कक्षा नौ से ऊपर की कक्षाएं सुबह सात बजे से 12 बजे तक चलाने का आदेश दिया गया था।

अब मौसम में परिवर्तन को देखते हुए झारखंड राज्य में सभी कोटे के सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त-सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) और सभी प्राइवेट स्कूल में केजी से ऊपर की क्लास 13 मई 2024 के प्रभाव से अपने पूर्व निर्धारित समय पर संचालित किए जाएंगे। अभी फिलहाल मौसम में आयी बदलाव को देखते हुए राज्य सरकार ने 8 वीं कक्षा तक बंद हुई सभी स्कूलों को खोलने का फैसला किया है. सरकार ने बंद सभी स्कूलों को 13 मई से खोलने का आदेश दिया है. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग,झारखंड ने यह आदेश जारी किया है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...