रांची: पूरे झारखंड में प्रकृति पर्व सरहुल धूमधाम से मनाया जा रहा है। सरहुल महोत्सव में सीएम चंपई सोरेन भी शामिल हुए हैं। वो वीर बुधू भगत आदिवासी कॉलेज छात्रावास पहुंचे। जहां अखरा में पाहन के ने उनका ढोल नगाड़े के साथ नृत्य करते हुए उनका स्वागत किया गया।

सरहुल पर शोभायात्रा आज राजधानी में निकलेगी। यह शोभायात्रा रांची के विभिन्न हिस्सों के सरना स्थल से निकाली जाएगी जो मेन रोड के रास्ते सिरमटोली सरना स्थल तक जाएगी। शोभायात्रा दोपहर दो बजे के करीब निकाली जाएगी।

इससे पहले सभी मौजा के सरना स्थल में पूजा-अर्चना हो रही है। सरहुल के गीतों और ढोल-नगाड़े की आवाज से इलाका गूंज रहा है। इस दौरान महिलाएं और पुरुष नृत्य करते हुए सरना स्थल तक पहुंचेंगे। पाहन सरना स्थल में रखे घड़े के पानी को देखकर बारिश की भविष्यवाणी करते हैं।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...